बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में सारा अली खान ने अपना नाम दर्ज करवाया है। अभिनेत्री ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म जगत में अपनी शुरुआत करने से पहले से ही सारा प्रशंसकों की पसंद बन गई थीं। लोग उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहें हैं। सारा भी अपनी हिंदी और वीडियो से अपने दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सारा अली खान बहुत ही सक्रिय हैं। उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। अब सारा ने अपने बचपन की एक ऐसी तस्वीर साझा की जिसमें उनको पहचान पाना मुश्किल है।
तस्वीर: सारा अली खान ने साझा की अपने स्कूल की फोटो, बोलीं- मुझे पहचानो
इस स्कूल की तस्वीर में सारा की उम्र लगभग 6 से 7 साल की है। जिसमें वो बच्चों के साथ बैठी हैं और उनके पीछे स्कूल की सभी अध्यापिकाएं बैठीं हैं। इन तस्वीरों में सारा और उनके साथ के सभी बच्चों ने सफेद रंग की यूनिफॉर्म पहनी है। तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए सारा ने लिखा, 'मुझे ढूंढो। इसके साथ ही उन्होंने इस स्टोरी पर कई स्टिकर्स भी लगाए।
पिता सैफ अली खान के साथ शूटिंग पर जाती थी सारा
सारा अली खान आज भले ही बॉलीवुड में अभिनेत्री बन गईं हों। लेकिन वो बचपन से ही अपने पिता सैफ अली खान के साथ शूटिंग पर जाना पसंद करती थी। सारा अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर साझा करती हैं और उनके बचपन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। इन तस्वीरों में वो अपने पापा सैफ अली खान के साथ शूटिंग पर हैं और मस्ती कर रही हैं। सारा की बचपन की तस्वीरें देखने के बाद प्रशंसक उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
इंस्टाग्राम पर करती हैं प्रशंसकों का मनोरंजन
बड़े परदे पर तो सारा अली खान अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी अपने चाहने वालों से जुड़ना नहीं भूलतीं। वो अक्सर अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ तस्वीरें साझा करती हैं,साथ ही सारा अली खान ने अपनी फनी वीडियो से अपने फैंस का पूरा-पूरा मनोरंजन करती हैं। वो अपने भाई को परेशान करना हो या फिर अपनी शुद्ध हिंदी से लोगों का दिल जीतना इस अभिनेत्री की हर अदा बिल्कुल अलग है।
केदारनाथ से रखा फिल्मी परदे पर कदम
सारा अली खान ने साल 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'केदारनाथ' से बड़े परदे पर कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में सारा को उनके अभिनय के लिए खूब सराहना मिली थी। सारा अली खान को अपनी दूसरी ही फिल्म में निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिला और वो फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। सारा अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।