एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आएदिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग इतनी अच्छी है कि उनकी कोई वीडियो या फोटो आती है तो उसे वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता। इन दिनों अनुष्का शर्मा का एक ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भले ही फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना डेब्यू किया लेकिन वो उससे पहले कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं। उन्होंने अच्छा अभिनय करने के लिए एक्टिंग स्कूल भी ज्वाइन किया। अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जो कि उनके डेब्यू से पहले का है।
थ्रोबैक: एक्टिंग सीखते हुए अनुष्का शर्मा का वीडियो हुआ वायरल, रोने के लिए अपनाया था ये तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का के वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, ‘सर्जरी से पहले भी आप खूबसूरत लगती थीं' वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्यूट बताया। किसी को इस बात कि शिकायत थी कि अगर अनुष्का बकायदा एक्टिंग सीख कर बॉलीवुड में आईं थीं तो उन्होंने झूठ क्यों बोला था मैंने कभी एक्टिंग करने के बारे में नहीं सोचा था।
पिछले दिनों अनुष्का शर्मा की एक फोटो भी खूब वायरल हुई थी। एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिविलियर्स अनुष्का और वामिका की अनदेखी तस्वीर साझा की थी। जो कि काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये साल 2021 में हुए आईपीएल मैच के वक्त की है जब विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए मैच खेला था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई ‘जीरो’ थी जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिलहाल वह अपने प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त हैं। उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘बुलबुल’ और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो विराट-अनुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। इसकी खुशी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की थी। अब जहां विराट अपने क्रिकेट में व्यस्त हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी बहुत जल्द फिल्मों में वापसी करने वाली हैं।