राहुल खन्ना का जन्म 20 जून 1972 को हुआ था। राहुल अपने जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता विनोद खन्ना तो सुपरस्टार थे ही लेकिन साथ ही उनकी मां गीतांजलि भी अपने समय की मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। अक्षय खन्ना राहुल खन्ना के छोटे भाई हैं, जो ताल, ढिशूम जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि राहुल खन्ना भी कई फिल्में कर चुके हैं, लेकिन जो सफलता उनके भाई और पिता को फिल्म जगत में मिली वो राहुल को हासिल नहीं हुई।
जन्मदिन: पिता की तरह एक्टिंग में कामयाब नहीं हो पाए राहुल खन्ना, लेकिन सोशल मीडिया के हैं स्टार
टेलीविजन शो में भी कर चुके हैं काम
फिल्मी परदे पर सफलता न मिलने पर राहुल खन्ना ने टेलीविजन का रुख कर लिया। उन्होंने द अमेरिकन्स' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने आइफा अवॉर्ड, मिस इंडिया पेजेंट, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड सहित कई शो की मेजबानी की। राहुल ने साल 2019 में दीपा मेहता के टीवी शो 'लैला' में काम किया था। फिल्मी परदे से तो वो काफी समय से दूर थे लेकिन टेलीविजन में भी वो 2019 के बाद नहीं दिखे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ 11 फिल्में की हैं।
फिल्मों में फ्लॉप लेकिन सोशल मीडिया पर सुपरहिट हैं राहुल खन्ना
राहुल खन्ना का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन जो भी देखता है वो हैरान रह जाता है। इंस्टाग्राम पर अक्सर वो शर्टलेस तस्वीरें शेयर करते हैं। राहुल खन्ना का ये ट्रांसफॉर्मेंशन उनके प्रशंसकों को तो लुभाता ही है, लेकिन इसके साथ ही उनके बॉलीवुड दोस्त जैसे करण जौहर, मलाइका अरोड़ा जैसे सितारें उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहते। अभिनेता की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
अक्षय खन्ना के बड़े भाई हैं राहुल खन्ना
राहुल खन्ना बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना के बड़े भाई हैं। दोनों भाईयों के बीच के संबंध काफी अच्छे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना हमेशा से अपने पिता से अलग रहे हैं। लेकिन अपने बड़े भाई राहुल से वो काफी करीब हैं। दोनों ने साथ में एक ही कॉलेज में पढ़ाई की। अक्षय कहते हैं राहुल मेरा विस्तार हैं, जिंदगी हो या फिल्म हम एक-दूसरे से कम्पीटशन नहीं करते।
अभी तक सिंगल हैं राहुल खन्ना
सोशल मीडिया पर भले ही लड़कियां राहुल के लुक्स और उनकी फिटनेस की फैन हों, लेकिन असल जिंदगी में अभी भी उन्हें उनकी दुल्हनिया नहीं मिली है और वो 48 साल की उम्र में भी अपनी बैचलर जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।