सब्सक्राइब करें

फादर्स डे 2021: फरहान अख्तर से आर्यन खान तक, अपने पिता की हुबहू कॉपी लगते हैं ये सेलिब्रिटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
fathers day 2021  farhan akhtar tiger shroff aaryan khan these star kids look like father
फरहान अख्तर-आर्यन खान-इब्राहीम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि माता-पिता का रिश्ता भगवान से भी ऊपर होता है। खुशी हो या दुख, हमेशा माता-पिता साथ खड़े रहते हैं।  वहीं, अगर बात करें पिता की तो उनकी मौजूदगी हमें ये अहसास कराती है कि हम सुरक्षित हैं। हालांकि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग अपने घर-परिवार, माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं। कभी पिता की व्यस्तता होती है तो कभी बच्चों के अपने काम होते हैं, जैसे- नौकरी या पढ़ाई की वजह से उन्हें कई बार साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता। इससे कुछ हद तक दूरियां भी बन जाती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम खुद में कुछ बदलाव करें, काम या पढ़ाई से कुछ समय निकालें और पिता के साथ वक्त बिताएं, जिससे रिश्ते को और भी मजबूती मिले। 



हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 20 जून को मनाया जाएगा। आज हम आपको बताएंगे उन स्टार किड्स के बारे में जो केवल लुक्स बल्कि स्टाइल के मामले में अपने स्टार पेरेंट्स को टक्कर देते हैं। ये स्टार किड्स अपने स्टार पेरेंट्स से ज्यादा हैंडसम हैं और बिल्कुल उनकी तरह दिखते हैं।

Trending Videos
fathers day 2021  farhan akhtar tiger shroff aaryan khan these star kids look like father
जावेद अख्तर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर-फरहान अख्तर
जब जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर की उम्र के थे। दोनों एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते हैं। जावेद अख्तर ने जहां लेखक और गीतकार के रूप में नाम कमाया तो वहीं उनके बेटे फरहान अख्तर निर्देशक और अभिनेता होने के साथ ही एक गायक भी हैं। फरहान की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fathers day 2021  farhan akhtar tiger shroff aaryan khan these star kids look like father
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ को देखकर दोनों में फर्क करना मुश्किल होगा। दोनों का चेहरा एक दूसरे से इतना मिलता जुलता है। पिता की तरह टाइगर भी अभिनय के क्षेत्र में बड़ा नाम बनकर उभरे हैं।

fathers day 2021  farhan akhtar tiger shroff aaryan khan these star kids look like father
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन - फोटो : instagram/hrithikrosha
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन की इस पिता- बेटे की जोड़ी को हमशक्ल कहें तो काफी हद तक गलत नहीं होगा। राकेश रोशन आज जहां निर्देशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वहीं ऋतिक बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।
विज्ञापन
fathers day 2021  farhan akhtar tiger shroff aaryan khan these star kids look like father
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 
शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ। आर्यन बिल्कुल अपने पिता की तरह दिखते हैं खासकर उनकी जॉ लाइन शाहरुख जैसी ही है। आर्यन अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके करियर के बारे में शाहरुख खान ने बताया था कि उनकी रुचि निर्देशन के क्षेत्र में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed