फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फादर्स डे 2021: पिता के प्यार और बलिदान पर आधारित हैं ये बॉलीवुड फिल्में

Sun, 20 Jun 2021 09:21 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Father’s Day Special: these Films That Highlighted Father-Children Relationship
पिता आधारित हैं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में बेटे और पिता के रिश्तों पर आधारित हैं। इन फिल्मों में पिता का बेशुमार प्यार और बलिदान देखने को मिलता है। आइए आज फादर्स डे के मौके पर जानते हैं ऐसे ही कुछ कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें पिता बेटे के दिलचस्प केमिस्ट्री को दिखाया गया है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास बॉलीवुड फिल्मों के बारे में...



फिल्म- अकेले हम अकेले तुम
आमिर खान और मनीषा कोइराला की ये फिल्म साल 1995 में आई थी। ये फिल्म ऐसे पिता की है जो अपने बेटे को बहुत प्यार करता है। वहीं उस बेटे की मां अपने सपने पूरे करने के लिए बेटे और पति को छोड़ देती है। फिल्म में आदिल रिजवी ने आमिर खान के बेटे की भूमिका अदा की है। जबकि मनीषा कोइराला उनकी मां की भूमिका में होती हैं। 'अकेले हम अकेले तुम' का निर्देशन मंसूर खान ने किया है। 

Father’s Day Special: these Films That Highlighted Father-Children Relationship
मैं ऐसा ही हूं - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- मैं ऐसा ही हूं
साल 2005 में आई अजय देवगन और सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं ऐसा ही हूं' में अजय एक मानसिक रोगी पिता हैं जो अपनी बेटी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए जान लगा कर लड़ता है और कोर्ट में साबित कर देता है की वो अपनी बेटी की ज़िम्मेदारी उठाने वाला एक बेहतर पिता बन सकता है, फिल्म का गाना पापा मेरे पापा बहुत फेमस हुआ था।

Father’s Day Special: these Films That Highlighted Father-Children Relationship
दंगल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म- दंगल
आमिर खान की इस फिल्म से हर कोई वाकिफ होगा। यूं तो ये फिल्म महिला पहलवान गीता और बबीता फोगाट के संघर्ष को दिखाती है। लेकिन महावीर सिंह फोगाट के किरदार में आमिर खान ने ये दिखा दिया कि महावीर सिंह फोगाट ने अपनी बेटियों को पहलवान बनाने में कितना संघर्ष किया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father’s Day Special: these Films That Highlighted Father-Children Relationship
शिवाय
फिल्म-शिवाय

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार अजय देवगन की फिल्म शिवाय पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। अजय देवगन ने ही इस फिल्म में   सह निर्माण और निर्देशन किया है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। ‘शिवाय’ में अजय के अलावा सायशा सहगल, वीर दास और गिरीश कर्नाड भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 

विज्ञापन
Father’s Day Special: these Films That Highlighted Father-Children Relationship
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर , '102 नॉट आउट' - फोटो : ANI
फिल्म- 102 नॉट आउट
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की ये फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 102 साल की उम्र के पिता को रोल निभाया था जबकि ऋषि कपूर इसमें 75 साल के उनके बेेटे की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में बाप-बेटे की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली। लंबे समय बाद ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed