हर व्यक्ति के जीवन में पिता की अहम भूमिका होती है। जीवन के उतार चढ़ाव में मार्गदर्शक और प्रेरक की भूमिका पिता निभाते हैं। बच्चों के लिए बचपन में सारा संसार पिता होते हैं, जिनकी अंगुली पकड़कर बच्चे चलना सीखते हैं। कभी फिल्मी पिता की तरह हमारी गलतियों को नजरअंदाज करते हैं तो कभी-कभी सख्त पिता की तरह छोटे-बड़े काम को मना भी कर देते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई पिताओं की छवि दर्शकों के मन में बसी हुई है और इनके कुछ डायलॉग आज भी हमें गुदगुदाते तो कुछ इमोशनल कर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्मी पर्दे के ऐसे मशहूर डायलॉग्स जिन्होंने हर युवा के दिल पर दस्तक दी है।
{"_id":"60cc41a48ebc3e33564225a6","slug":"fathers-day-2021-special-these-powerful-bollywood-dialogues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे 2021: 'फेल होना हमारे खानदान की परंपरा है', पिता के इन डायलॉग्स पर खूब बजीं तालियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फादर्स डे 2021: 'फेल होना हमारे खानदान की परंपरा है', पिता के इन डायलॉग्स पर खूब बजीं तालियां
Sun, 20 Jun 2021 09:21 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहंशाह
- फोटो : Social Media
'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह'
साल 1988 में आई फिल्म शहंशाह का एक डायलॉग है 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह', बहुत फेमस हुआ था। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ये डायलॉग आज भी कई बार पापा अपने बच्चों से बात करते समय उन्हें बोलते हुए नजर आ ही जाते हैं।

अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
'मैं मरूंगा तो बुलेट से मरूंगा, बीपी या शूगर से नहीं'
अमिताभ बच्चन की फिल्म बुढ्ढा होगा तेरा बाप साल 2011 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सोनू सूद और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये डायलॉग अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया था।

गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'अगर हमारे बेटा को कुछ हो जाता तो इतना गोली मारते कि आपका ड्राइवर भी खाली खोका बेच बेच कर रईस हो जाता।'
ये मशहूर डायलॉग मनोज वाजपेयी की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 का है। फिल्म में सरदार खान का किरदार निभाने वाले मनोज वाजपेयी ये डायलॉग उस समय बोलते हैं जब रामाधीर सिंह ( तिग्मांशु धूलिया) को धमकी दे रहे होते हैं। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।

3 इडियट्स
- फोटो : social media
'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है'
फिल्म '3 इडियट्स' में शरमन जोशी के पिता को बीमार दिखाया गया था। एग्जाम के टाइम पर पिता की तबीयत खराब होने के बाद दोस्त जो उन्हें डायलॉग मारकर नसीहत देते हैं, वो आज भी लोगों को याद है। आमिर खान शरमन को बोलते हैं, 'एग्जाम बहुत होते हैं, बाप मोस्टली एक ही होता है।'