कमाल आर खान यानी केआरके अपने ट्वीट को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। केआरके अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट से बॉलीवुड के सितारों पर निशाना साधते हैं और कई बार उनसे जुड़े खुलासे भी करते रहते हैं। वहीं, अब उन्होंने ऋतिक रोशन को अपनी चपेट में ले लिया है। केआरके ने हाल ही में अभिनेता की फिल्म 'फाइटर' को 'विक्रम वेधा' की तरह डिजास्टर बताया था और अब उन्होंने अभिनेता का एक वीडियो शेयर किया है।
KRK: केआरके ने खोली ऋतिक रोशन की पोल, वीडियो देख फैंस को लगा तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, केआरके ने ऋतिक रोशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसी पार्टी में जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेता के सर पर एक पैच नजर आ रहा है। केआरके ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच लगाना भूल गए हैं।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'माफ करना उन्होंने अपने बालों के पैच को सही से नहीं पहना है।' केआरके ने अभिनेता पर निशाना साधा है कि वह गंजेपन को छुपाने के लिए पैच का इस्तेमाल करते हैं।
When #HrithikRoshan did forget to wear his hair patch.🤪😁💃 pic.twitter.com/4Gz72Ui3dA
Rocket Gang: ‘फोन भूत’ के बाद आएगी बच्चों की ये हॉरर डांस फिल्म, ‘कबीर सिंह’ में दिखी निकिता को बड़ा मौका
केआरके के इस ट्वीट के बाद से ही लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। फैंस ऋतिक का सपोर्ट कर रहे हैं और केआरके को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'यह ऋतिक सर की ब्रेन सर्जरी के बाद हुआ, जब वह घायल हो गए थे। तेरे जैसे डाउन ग्रैड लोगों को अजीब लग सकता है ये। ऋतिक सर इसके खिलाफ कुछ कार्रवाई करें। कुछ ज्यादा बोल रहा है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'वो 48 साल के हैं और अभी भी हैंडसम दिखते हैं।' इसके अलावा कुछ केआरके का सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'सर ये ढलती उम्र का नतीजा है।'
Rasika Dugal: रसिका दुग्गल ने लेटेस्ट फोटोशूट से लूटा फैंस का दिल, पर्पल ड्रेस में दिखा एलिगेंट लुक
बता दें कि हाल ही में ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' फिल्म रिलीज हुई है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। वहीं, अब अभिनेता की फिल्म 'फाइटर' आने वाली है, जिसको लेकर केआरके ने लिखा था, डियर ऋतिक रोशन 'विक्रम वेधा' डिजास्टर बन गई है जैसा कि मैंने बहुत पहले भविष्यवाणी की थी, और मैं भविष्यवाणी करता हूं कि आपकी अगली फिल्म 'फाइटर' भी डिजास्टर होगी।
Bollywood: साकिब सलीम के हाथ लगी बड़ी वेब सीरीज, सामंथा-वरुण धवन के साथ करेंगे काम