बीते दिनों सामने आए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली के टीजर ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म के टीजर को देखने के बाद से ही उत्सुक फैंस के लिए अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में सामने आए फिल्म के ट्रेलर को देख सभी की रूह कांप उठी है। जिंदगी और मौत के बीच जूझती जाह्नवी कपूर का यह अंदाज देख फैंस के दिलों की धड़कने और भी तेज हो गई है।
Mili: माइनस टेम्परेचर में जिंदगी की जंग लड़ती दिखीं जान्हवी कपूर, रूह कंपा देगा फिल्म 'मिली' का ट्रेलर
बीते दिनों सामने आए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली के टीजर ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म के टीजर को देखने के बाद से ही उत्सुक फैंस के लिए अब इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सामने आए ट्रेलर में अभिनेत्री माइनस डिग्री तापमान में मौत से जंग लड़ती दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत फ्रिजर में बंद मिली के साथ होती है, जो खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती है। फिल्म की कहानी की बात करें तो जाह्नवी इस फिल्म में मिली नौडियाल की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने पिता के साथ अकेले रहती हैं।
Rasika Dugal: रसिका दुग्गल ने लेटेस्ट फोटोशूट से लूटा फैंस का दिल, पर्पल ड्रेस में दिखा एलिगेंट लुक
विदेश नौकरी के लिए मिले ऑफर को स्वीकार कर मिली जाने की पूरी तैयारी कर लेती हैं। लेकिन फिर एक दिन कहानी में अचानक ट्विस्ट आता है, जब 'मिली' अपने काम करने वाली जगह में माइनस डिग्री टेम्परेचर के फ्रीजर में वो बंद हो जाती है। अचानक गायब हुई मिली को खोजने के लिए पुलिस से लेकर परिवार वाले जी तोड़ कोशिश करते नजर आ रहे हैं। आगे मिली के साथ क्या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।
Bollywood: साकिब सलीम के हाथ लगी बड़ी वेब सीरीज, सामंथा-वरुण धवन के साथ करेंगे काम
यह फिल्म अगले महीने चार तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा मनोज पाहवा और सनी कौशल भी नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर की "मिली" मलयालम थ्रिलर फिल्म 'हेलेन' का रीमेक है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित किया गया है। बोनी कपूर प्रोडक्शन तले बनी "मिली" को भी मथुकुट्टी जेवियर ही डायरेक्ट किया है।
Kareena Kapoor: लंदन में हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग कर रहीं बेबो, फर्स्ट लुक आया सामने!