फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: 'कृष 4' का लेट होना तय? ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' और 'वॉर 2' को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

Tue, 10 Jan 2023 09:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 Jan 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Krrish 4 Hrithik Roshan shares big update on his upcoming films fighter war 2 postponed release date of krrish
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के बेहद सफल सितारों में शुमार ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फैंटेसी फिल्म ‘कृष 4’ पर काम  शुरू हो गया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसकी शूटिंग शुरू की जाने की तैयारी भी चल रही हैं। भारत की इस इकलौती सुपरहीरो फिल्म को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि राकेश रोशन इस 'कृष 4' की कमान किसी और के हाथ में सौंपने वाले हैं, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'फाइटर', 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर अपडेट दिया।

Krrish 4 Hrithik Roshan shares big update on his upcoming films fighter war 2 postponed release date of krrish
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में साक्षात्कार में ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'फाइटर' के साथ ही 'कृष 4' को लेकर भी बड़ी अपडेट दिया है। इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में चल रहे अभिनेता ने बताया कि, 'फाइटर में हम असली फाइटर जेट्स के साथ शूटिंग कर रहे हैं। हमने हाल ही में सुखोई में शूट किया है। आसपास इंडियन एयरफोर्स का होना अपने आप में बहुत प्रेरणा देने वाला होता है। उनकी बॉडी लैंग्वेज, अनुशासन, हिम्मत और समझदारी से बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे खुशी है कि मुझे यह अनुभव मिला।'  
Hrithik Roshan: ऋतिक को बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, एक्टर ने बालकनी से कहा शुक्रिया

Krrish 4 Hrithik Roshan shares big update on his upcoming films fighter war 2 postponed release date of krrish
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

'फाइटर' पर जवाब देने के बाद ऋतिक रोशन से 'वॉर 2' और 'कृष 4' के बारे में भी सवाल किए गए। 'वॉर 2' के बारे में बताते हुए ऋतिक बोले, 'आदित्य चोपड़ा ऐसे इंसान हैं जो चीजों को छुपाकर रखते हैं। इसलिए मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।' हालांकि, अपनी सुपरहीरो फिल्म 'कृष 4' के बारे में ऋतिक ने कहा कि इस फिल्म पर काम चल रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से इसे बनने में थोड़ी देर हो रही है। ऋतिक को बोलते देखा गया,  'कृष को लेकर सब सेट है लेकिन तकनीकी स्तर पर कुछ दिक्कतें हैं। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक वो दिक्कतें दूर हो जाएंगी।' मतलब साफ है 'कृष' के फैंस को एक बार फिर अपने सुपरहीरो को स्क्रीन पर धमाल करते देखने में अभी समय लगने वाला है। इस खबर को सुन सभी के बीच मायूसी है।
'निगाहें जो दीवाना बना दें', आंखों को बनाना है सुंदर और आकर्षक तो निया शर्मा से लें मेकअप टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Krrish 4 Hrithik Roshan shares big update on his upcoming films fighter war 2 postponed release date of krrish
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन की निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता ने आज अपना 49वां जन्मदिन मनाया है। ऋतिक के जन्मदिन को खास बनाने के लिए देश के कोने-कोने में फैले फैंस उन्हें बधाई देने के लिए उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे थे। बर्थडे विश करने उनके घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब देखकर अभिनेता बालकनी में आए और उन्हें शुक्रिया कहा। इसके अलावा आपको बता दें, इन दिनों ऋतिक रोशन के सबा आजाद को डेट करने की चर्चा जोरों पर है। दोनों साथ में अक्सर देखे जाते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपना रिश्ता फैंस के सामने कबूल नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed