सब्सक्राइब करें

Krrish 4: 'कृष 4' के प्रशंसकों के लिए आई बड़ी खबर, जानें कब शूटिंग शुरू करेंगे ऋतिक रोशन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 26 Dec 2024 11:08 AM IST
सार

'कृष 4' की शूटिंग पर आया नया और बड़ा अपडेट प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहा है। आइए जानते हैं कि ऋतिक रोशन कब इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 

 

विज्ञापन
Krrish 4 Update war 2 star hrithik roshan when start shooting with rakesh roshan karan malhotra
फिल्म 'कृष' - फोटो : सोशल मीडिया

'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। बीते साल से ही फिल्म से जुड़े कई अपडेट प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। ऋतिक रोशन अभिनीत 'कृष 4' को लेकर सामने आई नई रिपोर्ट खुश करने वाली है। आइए जान लेते हैं कि अभिनेता अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेंगे-

Trending Videos
Krrish 4 Update war 2 star hrithik roshan when start shooting with rakesh roshan karan malhotra
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

कब शुरू होगी 'कृष 4' की शूटिंग? 

जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन 2025 की गर्मियों में 'कृष 4' की शूटिंग शुरू करेंगे। यह खबर 2013 में 'कृष 3' की रिलीज के एक दशक बाद आई है। 'कृष 4' के लिए ऋतिक रोशन अपने पिता और निर्माता राकेश रोशन और निर्देशक करण मल्होत्रा के साथ सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krrish 4 Update war 2 star hrithik roshan when start shooting with rakesh roshan karan malhotra
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं ऋतिक रोशन

'कृष 4' से पहले, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अप्रैल 2025 तक पूरी हो जाएगी। अयान ने आखिरी चरण के लिए कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस बचाए हैं। अयान यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एक्शन सेट-पीस 2019 की ओरिजनल फिल्म में प्रदर्शित किए गए सीन से आगे निकल जाए। 

Bhool Bhulaiyaa 4: अक्षय के बाद अब कार्तिक आर्यन की होगी ‘भूल भुलैया’ से छुट्टी? समानांतर कहानी पर चल रहा काम

Krrish 4 Update war 2 star hrithik roshan when start shooting with rakesh roshan karan malhotra
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

13 साल बाद साथ आएंगे करण मल्होत्रा-ऋतिक रोशन

'वॉर 2' का अप्रैल का शेड्यूल लड़ाई और स्टंट के लिए समर्पित होगा जिसके बाद जासूसी थ्रिलर की शूटिंग पूरी हो जाएगी। 'वॉर 2' खत्म करने के बाद ऋतिक रोशन अपना ध्यान 'कृष 4' पर लगाएंगे। 'अग्निपथ' (2012) में साथ काम करने के  13 साल बाद करण मल्होत्रा के साथ यह उनका पुनर्मिलन होगा।

M T Vasudevan Nair: एमटी वासुदेवन नायर के निधन से मलयालम इंडस्ट्री में शोक, चर्चित सितारों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Krrish 4 Update war 2 star hrithik roshan when start shooting with rakesh roshan karan malhotra
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

'कृष 4' पर अधिक अपडेट का इंतजार 

करण मल्होत्रा दो साल से अधिक समय से राकेश रोशन के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें ऋतिक रोशन भी रचनात्मक प्रक्रिया में शामिल हैं। शूटिंग मुंबई और यूरोप के कुछ हिस्सों में होगी। फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी आने वाले दिनों में आने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed