कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच हुई बयानबाजी अब तूल पकड़ने लगी है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। हाल ही में गोविंदा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि जब वह कृष्णा के बच्चों के देखने अस्पताल गए थे तब नर्स ने बताया था कि कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह नहीं चाहतीं कि परिवार का कोई सदस्य उनसे मिले। गोविंदा के इस बयान के बाद अब कश्मीरा ने एक पोस्ट लिखा है।
गोविंदा के बयान के बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा का बेटे के लिए भावुक पोस्ट, लिखा- मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये पोस्ट कश्मीरा शाह ने अपने बेटे लिए लिखा है। वह कहती हैं, 'जीवन एक निर्देश मार्गदर्शिका के साथ नहीं आता है, लेकिन यह एक मां के साथ आता है और एक मां के रूप में तुम्हारी रक्षा करना, मेरा काम और मेरी पहली प्राथमिकता है। एक मां के रूप में यह ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है कि तुम्हें कोई नुकसान न पहुंचे। एक मां के रूप में मेरा दिल तुम्हें दर्द में देखकर के तड़प उठता है और मुझे लगता है कि मैं तुम्हारा दर्द तुमसे दूर नहीं कर सकती। हालांकि मैं उन चीजों और लोगों को दूर कर सकती हूं जो तुम्हारे उस दर्द का कारण बनते हैं।'
कश्मीरा ने आगे लिखा है, 'एक मां के रूप में मैं ये वादा करती हूं कि तुम्हें अपने निजी एजेंडे के लिए इस्तेमाल नहीं होने दूंगी। जब तक मैं जिंदा हूं तब तक मैं इस दुनिया के सभी स्वार्थों से तुम्हारी रक्षा करूंगी। तुम्हारी मां कश्मीरा शाह शर्मा।'
View this post on Instagram
कपिल के शो से शुरू हुआ विवाद
दरअसल गोविंदा 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस एपिसोड से उनके भांजे कृष्णा अभिषेक नदारद दिखे। जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच की अनबन सामने आ गई। कृष्णा ने इस मामले में अपना एक स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी दुश्मनी ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया था।
गोविंदा ने एक प्रेस रिलीज के जरिए अपना स्टेटमेंट जारी किया। जिसमें गोविंदा ने कहा कि, 'मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो पर परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां गेस्ट था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उनके स्टेटमेंट में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट्स थे। गोविंदा ने यह भी कहा कि कृष्णा बचपन से उनके परिवार के बेहद करीब रहे हैं। पता नहीं पब्लिक में ये सब बोलकर उनको क्या मिल रहा है।'
दिशा परमार ने दिया राहुल के प्रपोजल का जवाब, ट्वीट कर कही ऐसी बात