गुजरात के लोकप्रिय अभिनेता अमित मिस्त्री का आज सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। अमित गुजरात के मंझे हुए अभिनेताओं में से थे। उन्होंने थियेटर में भी काम किया था। इसलिए अभिनय कौशल की परख और संपन्नता उनके अंदर बखूबी थी। अपने अभनिय करियर में उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रम और फिल्में कीं। उनके निधन की खबर से लोग सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
अमित मिस्त्री के निधन पर भावुक हुए बॉलीवुड स्टार्स, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता करणवीर बोहरा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘श्रवण राठौड़ सर और अमित मिस्त्री के बारे में सुना। मैं चकित हूं। हर दिन एक दुखद समाचार…ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। और सभी लोग सुरक्षित रहिए।
Heard about #ShravanRathore sir and #amitmistry I’m in shock... every day a tragic news in the news... God bless their souls #OmNamahShivaya
— Karenvir Bohra (@KVBohra) April 23, 2021
And keep everyone safe 🙏🏽
अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने लिखा ‘यह विनाशकारी है… इतना युवा…इतना उत्साही… इतना प्यारा… इतना शांत… मकरंद देशपांडे की एक कदम आगे और हालिया बैंडिश बैंडिट्स में उनके शानदार प्रदर्शन को भूल नहीं सकती। क्या अभिनेता था! बहुत जल्दी अमित… बहुत जल्दी।’
This is devastating..
— sonalikulkarni (@sonalikulkarni) April 23, 2021
So young.. so spirited.. so loving.. so chilled out.. can’t forget his fabulous performance in Makarand Deshpande’s Ek Kadam Aagey and recent Bandish Bandits..what an actor..too soon Amit 💔 too soon! #RIP #AmitMistry pic.twitter.com/w1e7O61tkn
अमित के साथ काम कर चुके मिर्जापुर अभिनेता राजेश तैलंग ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया ‘भाई अमित यकीन नहीं हो रहा, तुम्हारे जैसा जिंदादिल इंसान चला गया। जैसे थे वैसे ही खुशियां बिखेरते रहना, जहां भी रहो।’
भाई अमित यकीन नहीं हो रहा , तुम्हारे जैसा जिंदादिल इंसान चला गया | जैसे थे वैसे ही खुशियाँ बिखेरते रहना , जहां भी रहो | ❤🙏 pic.twitter.com/REXf9Yz6f6
— Rajesh Tailang (@rajeshtailang) April 23, 2021
इसके अलावा अर्जुन बिजलानी, कॉमेडियन वीर दास और बॉलीवुड अभिनेत्री कुब्रा सैत ने ट्वीट कर अपनी बात रखी। कुब्रा सैत ने लिखा ‘आप दुनिया में याद किए जाएंगे। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदना।’ वहीं वीर दास ने बताया ‘मैं एक शो की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार था जिसमें अमित मिस्त्री एक अभिन्न हिस्सा थे। उनकी प्रतिभा, उनकी अंतर्दृष्टि निहारने की चीज थी। हमने आज वास्तव में एक अद्भुत कलाकार खो दिया है।’