फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKHJ Teaser: 'कुछ खट्टा हो जाए' का टीजर जारी, सिरफिरे मजनू बने नजर आए गुरु रंधावा

Tue, 30 Jan 2024 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jan 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Kuch Khattaa Ho Jaay Teaser Out: Guru Randhawa saiee manjrekar and Ila Arun film
कुछ खट्टा हो जाए टीजर - फोटो : गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम से

मशहूर गायक गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। आज उनकी इस फिल्म का टीजर जारी हो गया है। वे प्यार की टेढ़ी-मेढ़ी कहानी में सिरफिरे आशिक बने नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सई मांजरेकर नजर आई हैं। फिल्म का टीजर काफी मजेदार है। टीजर रिलीज की जानकारी गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

Kuch Khattaa Ho Jaay Teaser Out: Guru Randhawa saiee manjrekar and Ila Arun film
कुछ खट्टा हो जाए - फोटो : गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम से

टीजर की शुरुआत में गुरु रंधावा कहते हैं, 'सुप्रभात, मैं हूं आपका होस्ट और दोस्त, लेकर आया हूं आपके लिए दिल की एक और कहानी। ये कहानी है एक सिरफिरे मजनू, एक ब्यूटीफुल लैल और उनके बेइंतहा टेढ़े मेढ़े प्यार की। इस लैला मजनू की लव स्टोरी में लव तो बहुत था। लेकिन उनकी कहानी का असली ट्विस्ट कुछ और ही था'।

Kuch Khattaa Ho Jaay Teaser Out: Guru Randhawa saiee manjrekar and Ila Arun film
कुछ खट्टा हो जाए - फोटो : गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम से

अभिनेता अनुपम खेर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। टीजर में अनुपम खेर की भी एंट्री दिखाई गई है। गुरु रंधावा ने अपने इंस्टा हैंडल से टीजर साझा करते हुए लिखा है, 'एक लव स्टोरी, जो इतनी मीठी है जितनी कि कैंडी...सिरफिरे मजनू की हरकतों और खूबसूरत लैला के आकर्षण के साथ इमोशंस, ड्रामा और खूब मस्ती करने के लिए हमारे साथ जुड़ें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuch Khattaa Ho Jaay Teaser Out: Guru Randhawa saiee manjrekar and Ila Arun film
कुछ खट्टा हो जाए - फोटो : गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम से

फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। गुरु रंधावा के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स टीजर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड डेब्यू के लिए सिंगर को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गुरु बड़े पर्दे पर तुम्हें देखने के लिए हम बेहद बेसब्र हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका लुक अच्छा लग रहा है। फिल्म की रिलीज का इंतजार है'।
Raashii Khanna: राशि ने योद्धा में सिद्धार्थ के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा, कहा- वह बहुत अनुशासित हैं

विज्ञापन
Kuch Khattaa Ho Jaay Teaser Out: Guru Randhawa saiee manjrekar and Ila Arun film
कुछ खट्टा हो जाए - फोटो : गुरु रंधावा के इंस्टाग्राम से

गौरतलब है कि अभिनय की दुनिया में दस्तक देने से पहले गुरु रंधावा अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिल जीत चुके हैं। फैंस उनकी सुरीली आवाज के कायल हैं। 'लाहौर', 'पटोला', 'तेनु सूट सूट करदा' और 'बन जा तू मेरी रानी' जैसे गानों से गुरु ने फैंस के दिलों में खास पहचान बनाई है।
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में तृप्ति डिमरी की कास्टिंग पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम साथ में अच्छे दिखेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed