90 के दशक में कुमार सानू ने अपने गानों से तहलका मचा दिया था। हर युवा की जुबान पर बस उनके गाए गाने होते थे। कुमार सानू का जन्म 20 अक्तूबर 1957 को कोलकाता में हुआ था। अपनी आवाज से लोगों को दिवाना बनाने वाले सानू के लिए गायक बनना इतना आसान नहीं था। इसके लिए तो उन्होंने अपने पिता से मार भी खाई थी।
कुमार सानू का जन्मदिन और मुकेश खन्ना को कपिल शर्मा का जवाब, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन मोड में है। इस मामले में अब तक कई बड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बीते रोज अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई को हिरासत में लिया गया। अब भाई के गिरफ्तारी के बाद गैब्रिएला ने एक बड़ा कदम उठाया है।
ड्रग्स केस में पकड़ा गया भाई तो अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने उठाया ये बड़ा कदम
बॉम्बे हाईकोर्ट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी न्यूज कवरेज को लेकर दाखिल कई जनहित याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है। इस मामले में कोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) को इसकी जानकारी देने को कहा है कि उसने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में मीडिया ट्रायल से संबंधित शिकायतों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की है?
SSR Death Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से पूछा- मीडिया ट्रायल के खिलाफ क्यों नहीं लिया गया एक्शन?
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) कैंसर (Lung Cancer) से जूझ रहे हैं। अब खबर है कि उन पर इलाज का ‘अच्छा असर’ हो रहा है। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वीडियो के जरिए पुष्टि की थी कि उन्हें कैंसर है और जल्द ही वह ठीक भी हा जाएंगे। बीते कई महीनों मीडिया में उनके कैंसर पीड़ित होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि संजय दत्त ने अपने बयान में कभी ये नहीं कहा था कि उन्हें कैंसर है।
जल्द ठीक हो जाएंगे संजय दत्त, परिवार के सदस्य ने कहा- इलाज का हो रहा अच्छा असर
अभिनेता मुकेश खन्ना ने बीते दिनों द कपिल शर्मा शो को वाहियात बताते हुए इसमें जाने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ये शो फूहड़ता से भरा और डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर है। मुकेश खन्ना की इस आलोचना पर अब कॉमेडियन कपिल शर्मा का जवाब आया है।
कपिल के शो को मुकेश खन्ना ने बताया था 'फूहड़', अब कॉमेडियन ने दिया जवाब