संगीत जगत के दिग्गज सिंगर कुमार सानू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। आज भी लोग उनके गाने के फैन हैं। अब कुमार सानू की बेटी शैनन भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह बाइकर्स की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चल जिंदगी' के जरिये अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। अब हाल ही में, शैनन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
शैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज गायक कुमार सानू की बेटी शैनन ने 'चल जिंदगी' के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह एक मशहूर सिंगर हैं, जो अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में रहती हैं। शैनन के मुताबिक, वह हमेशा से ही हिंदी फिल्मों में काम करने की चाहत रखती थीं। शैनन के. ने फिल्म के सभी पांच गानों को गाने के साथ-साथ अपने पिता कुमार सानू के साथ एक ड्यूट भी गाया है।
Bollywood: पहली फिल्म से ही सुपरस्टार बने ये बॉलीवुड सितारे, दूसरी पारी में नहीं चली फिल्म तो हो गए फ्लॉप
3 of 5
शैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने हालिया इंटरव्यू में शैनन ने छोटी उम्र में ही ट्रोल्स का शिकार होने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया, ‘ मैं 14 या 15 साल की थी और मैं सोशल मीडिया पर फ्रेश थी। इसलिए, मुझ पर कुछ भी टिप्पणी करने वाले सभी ट्रोल्स का मुझ पर काफी ज्यादा असर होता था। उस समय मैं बहुत भोली और कमजोर थी इसलिए मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया था। वह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। यह बात मेरे दिमाग में इस कदर चढ़ गई कि मैं डिप्रेशन में चली गई और मैंने खुद को नुकसान पहुंचा लिया। यह बहुत कठिन दौर था।’
Actress: जब फिल्में नहीं दिखा पाईं कमाल, इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्डनेस को बनाया ढाल
4 of 5
शैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
शैनन ने आगे कहा, ‘सौभाग्य से मुझे उस अंधेरे से बाहर निकालने के लिए मेरा परिवार और दोस्त थे। यह सच में एक बड़ा सबक था जो मैंने वहां से सीखा। अब मैं उन सभी लोगों की मदद करने में सक्षम होना चाहती हूँ जो इन चीजों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि इस सुरंग के अंत में रोशनी है क्योंकि मैं भी इससे गुजर चुकी हूं।’
Dancing On The Grave: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने की मांग, श्रद्धानंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
5 of 5
शैनन
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि शैनन ने 2018 में पॉप सिंगल ‘ए लॉन्ग टाइम’ के साथ एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अब वह विवेक शर्मा की फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा, राकेश पाण्डेय, विक्रम सिंह और संदीप शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।