फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shannon K: कान में दिखेगा शैनन के का जलवा, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानू की बेटी का डेब्यू

Thu, 11 May 2023 02:11 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 11 May 2023 02:11 PM IST
विज्ञापन
Kumar Shanu Daughter Shannon K Will Debut in Cannes International Film Festival
शैनन-कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू की बेटी शैनन के हिंदी फिल्म 'चल जिंदगी' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। शैनन के एक अमेरिकी भारतीय गायिका और अभिनेत्री हैं, जिसने  साल 2018 में पू बियर के साथ 'ए लॉन्ग टाइम' गीत के साथ  के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत की। उन्होंने साल 2020 में फिल्म 'द बिग फीड' से  एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था और अब बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर बहुत ही उत्साहित है। कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान शैनन के को रेड कारपेट पर चलने का मौका मिल रहा है।

Kumar Shanu Daughter Shannon K Will Debut in Cannes International Film Festival
शैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कांस  फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अब दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, प्रीति जिंटा, सोनम कपूर और कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां डेब्यू कर चुकी हैं। शैनन के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉली और होली सेलेब्स की लीग में शामिल होकर  रेड कार्पेट पर चलेंगी। शैनन के कहती हैं, 'मैं अपने कान्स डेब्यू को लेकर उत्साहित और रोमांचित हूं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कार्पेट पर चलना मेरा हमेशा से एक सपना रहा है।'

Kumar Shanu Daughter Shannon K Will Debut in Cannes International Film Festival
शैनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड में अपने डेब्यू को भी लेकर कुमार सानू की बेटी शैनन के काफी उत्साहित है। करियर के शुरुआत में ही शैनन को संजय मिश्रा और मीता वशिष्ठ जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। शैनन के कहती हैं, 'बॉलीवुड में काम करने के लिए मैं शुरू से ही सपना  देख रही थी। लेकिन अमेरिका में अपने गायन करियर में व्यस्त रहने के कारण बॉलीवुड में समय नहीं दे पा रही थी।  'चल जिंदगी' में ना सिर्फ मुझे विवेक दहिया, संजय मिश्रा, विवान शर्मा और विक्रम सिंह जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है,बल्कि अपने पिता कुमार सानू के साथ मुझे एक गीत भी गाने का मौका मिला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Shanu Daughter Shannon K Will Debut in Cannes International Film Festival
चल जिंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'चल जिंदगी' फिल्म की कहानी चार  म्यूजिक स्टूडेंट की है। इस फिल्म में शैनन के अमेरिका की रहने वाली म्यूजिक स्टूडेंट सना का किरदार निभाया है। इस फिल्म की कहानी सना, साहिल, रिटायर सरकारी कर्मचारी सदानंद और 10 वर्षीय लोक कलाकार विवान के इर्द-गिर्द घूमती है। सभी अलग अलग सभी शहरों से हैं और हार्ले डेविडसन बाइक पर लेह-लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर अपनी यात्रा शुरू करते हैं।

शिव भक्ति में लीन दिखीं 'द केरल स्टोरी' की 'फातिमा'

विज्ञापन
Kumar Shanu Daughter Shannon K Will Debut in Cannes International Film Festival
चल जिंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'चल जिंदगी' के अलावा शैनन के इन दिनों अमेरिकन  अभिनेता रयान केली के साथ एक शॉर्ट फिल्म और रोलिंग के साथ एक टीवी सीरीज में काम कर रही हैं। एंटी बुलिंग पर आधारित गीत  'गिव मी योर हैंड' के लिए शैनन के को  हॉलीवुड म्यूजिक अवार्ड भी मिल चुका है। शैनन के ने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से  संगीत और  ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय की बारीकियां सीखी है। शैनन के गायकी के साथ साथ अभिनय के भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

Sharat Saxena: शरत सक्सेना ने खोले इंडस्ट्री के काले चिट्ठे, कहा- हम जैसे एक्टर को पार्टी में नहीं बुलाता कोई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed