{"_id":"5a7c37044f1c1ba5268b9090","slug":"kumkum-bhagya-actor-mrunal-thakur-was-signed-for-hrithik-roshan-film-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की फिल्म से किया इनकार, ऋतिक की इस फिल्म से डेब्यू करेंगी यह टीवी एक्ट्रेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की फिल्म से किया इनकार, ऋतिक की इस फिल्म से डेब्यू करेंगी यह टीवी एक्ट्रेस
Fri, 09 Feb 2018 07:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mrunal Thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक की आने वाली बायोपिक फिल्म सुपर 30 के लिए एक्ट्रेस फाइनल हो चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर ने इसके लिए ग्रैंड ऑडिशन लिया था जिसमें तकरीबन 15 हजार लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। आखिर में जीटीवी चैनल के एक सीरियल में काम करने वाली टीवी एक्टर को लिया गया है।
2 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
कोचिंग इंस्टीट्यूट आनंद कुमार पर बनी रही बायोपिक फिल्म सुपर 30 के लिए टीवी एक्टर मृणाल पांडे को चुन लिया गया है। मृणाल जीटीवी चैनल के एक टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में ऋतिक प्रोफेसर आनंद कुमार के रोल में होंगे, जिनके कोचिंग इंस्टीटयूट सुपर 30 से पढ़ने वाले छात्र आईआईटी में जगह बनाते हैं।
3 of 5
Hrithik Roshan,
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म को डायरेक्टर विशाल बहल डायरेक्ट कर रहे हैं साथ ही रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले फिल्म शूट की जा रही है। फिल्म सुपर 30 इसी साल 23 नवंबर को रिलीज होगी। शायद ही आपको पता हो कि मृणाल को पहले आमिर की इस फिल्म के लिए ऑफर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hrithik roshan
आमिर खान मृणाल को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन मृणाल ने इस ऑफर को बिना सोचे समझे ही ठुकरा दिया। वहीं, यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा को भी मृणाल पंसद आई थी। बता दें कि आमिर की ये फिल्म यशराज बैनर तले ही बन रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik Roshan
इतना ही नहीं इसके पहले मृणाल का सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के लिए भी आदित्य ने ऑडिशन लिया था, लेकिन उस फिल्म में किसी कारण वह फाइनल नहीं हो पाई। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्म भूमिका में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।