हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में जहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटों पर जीत हासिल हुई है तो वहीं हरियाणा में बीजेपी को 40 सीटें मिली है। वैसे पिछले चुनावों के आंकड़ों के मुताबिक ये जीत का अंतर कम है। ऐसे में ट्विटर पर एक कॉमेडियन ने भाजपा पर तंज कसा है।
इस कॉमेडियन ने भाजपा पर कसा तंज, यूजर बोला- लिफ्ट का बटन दबाया तो भी बीजेपी को वोट गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्विटर पर भाजपा और कांग्रेस को लेकर एक ट्वीट किया है। कुणाल ने अपने ट्वीट में भाजपा और कांग्रेस के बजट का जिक्र किया है। कुणाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुणाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'भारतीय जनता पार्टी के फेसबुक बूस्ट पोस्ट का बजट कांग्रेस के पूरे इलेक्शन बजट से ज्यादा है...फिर भी बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले कम सीटें मिली हैं।'
BJP ke facebook boost post ka budget Congress ke pure election budget se zayda hai... Phir bhi BJP doing lesser seats than last time 😪😪😪
बता दें कि कुणाल मुंबई के रहने वाले हैं और उनका पॉलिटिकल-कॉमेडी पॉडकास्ट 'स्टैंड अप या कुणाल' काफी पॉपुलर रहा है। वहीं ऐसा पहली बार नहीं है जब कुणाल ने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कुणाल अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं।
Pressed the 7th floor button in the lift, it says thanks for voting BJP.😂😂
— Vinay Kumar (@vinaysonu87) October 24, 2019