कुणाल खेमू और सोहा अली खान बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक हैं। कुणाल का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि आम लोगों की तरह उनकी और सोहा के बीच भी लड़ाइयां होती हैं। ऐसी ही एक लड़ाई का मजेदार किस्सा उन्होंने कपिल शर्मा के शो में साझा किया था।
कुणाल खेमू ने साझा किया था सोहा अली खान से झगड़ने का मजेदार किस्सा, सुनकर कपिल शर्मा भी हंस पड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में कुणाल ने बताया कि सोहा ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हुई है ऐसे में उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी है जब दोनों के बीच झगड़ा होता है तो वो कुछ अंग्रेजी में बोलकर निकल जाती है फिर उन्हें उस शब्द को जानने के लिए गूगल की मदद लेनी पड़ती है।
कुणाल कहते हैं कि ‘वो ऑक्सफोर्ड गई है तो उसकी बड़ी पक्की इंग्लिश है। हम यहां पढ़े हैं तो हमारी इतनी ही इंग्लिश है। हम जब झगड़ते थे, मैं हिंदी में झगड़ता हूं, वो अंग्रेजी में झगड़ती है। बीच झगड़े में एक ऐसा बड़ा वर्ड फेंक दिया मेरे पे जो मुझे समझ ही नहीं आया।‘
कुणाल आगे कहते हैं कि ‘मैंने कहा, अभी गुस्सा करूं या नहीं करूं। मैने बोला एक सेकेंड। बाथरूम गया, गूगल पे गया, फिर कहा ये तो ठीक है। चलो आगे बढ़ते हैं। मेरा शब्दकोष बहुत अच्छा हो गया है उसके बाद।‘ कुणाल की ये बातें सुन कपिल के शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
A post shared by Bollywood Addicate (@bolly6) on
बता दें कि कुणाल और सोहा फिल्म ढूंढ़ते रह जाओगे (2009) के सेट पर पहली बार मिले थे उस वक्त उन्होंने ज्यादा बात नहीं की थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म 99 की। यहां से उनकी दोस्ती हुई। कुणाल ने सोहा को पेरिस में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किय था। 25 जनवरी 2015 को वो शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक बेटी इनाया हैं।