फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म रिलीज से पहले कुणाल का बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों 'मलंग' में भिड़ रहे हैं किरदार

Thu, 30 Jan 2020 02:47 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Jan 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Kunal khemu revealed about Disha Patani Anil kapoor Aditya Roy kapur starrer malang Story
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल खेमू एक बार फिर से निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों 'मलंग' में एक साथ काम करते हुए दिखेंगे। इससे पहले मोहित की ही फिल्म 'कलयुग' से कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस वजह से वह फिर एक बार मोहित के साथ काम करके काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। 'मलंग' का ट्रेलर आने के बाद से ही लोगों के अंदर इसकी कहानी जानने की जिज्ञासा पैदा हो गई है। फिल्म की कहानी समझने और उसमें कुणाल का किरदार जानने के लिए अमर उजाला ने उनसे खास बातचीत की। उनका कहना है कि उन्होंने इस तरह की फिल्म अपने करियर में पहले नहीं की है।  

Kunal khemu revealed about Disha Patani Anil kapoor Aditya Roy kapur starrer malang Story
kunal khemu - फोटो : social media

फिल्म की कहानी के बारे में कुणाल ने खुलासा करते कहा, 'यह फिल्म गोवा की एक क्रिसमस की रात पर आधारित है। उस समय पूरी दुनिया जश्न मनाने आई है लेकिन उस दौरान वहां कत्ल होने शुरू हो जाते हैं, जिसके बाद वह केस माइकल को सौंपा जाता है। फिर कहीं ना कहीं इस किरदार के जरिए सभी को पता चलता है कि पांच साल पहले इसी रात को कुछ ऐसी घटना घटी थी जहां जाने-अनजाने में इन चारों की जिंदगियां एक दूसरे से टकराई थी, जिसका उन्हें नहीं पता है। लेकिन उसी का यह नतीजा है।'

Kunal khemu revealed about Disha Patani Anil kapoor Aditya Roy kapur starrer malang Story
Malang - फोटो : amar ujala mumbai

कुणाल ने फिल्म के ट्रेलर के बारे में बताया,  ' इसका ट्रेलर काफी धांसू है। ट्रेलर देखने के बाद तो मुझे भी समझ नहीं आ रहा है कि अपने किरदार के बारे में क्या कहूं। सब एक जैसे ही नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कोई भी साफ तौर पर हीरो-हीरोइन या विलेन जैसा नजर नहीं आ रहा है।' अपने किरदार की विस्तार से जानकारी देते हुए कुणाल ने बताया कि उनका किरदार विलेन का नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'मेरा किरदार माइकल का है, वह पेशे से एक पुलिस वाला है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal khemu revealed about Disha Patani Anil kapoor Aditya Roy kapur starrer malang Story
Malang - फोटो : amar ujala

कुणाल ने आगे कहा, 'वह स्पेशल सेल का मुख्य ऑफिसर है। वह एक ही ऐसा किरदार है जो पूरी तरह से नकारात्मक नहीं है। वह जिंदगी में सिर्फ सही ही करना चाहता है। वह सही गलत-सही के बीच में सीधे सही की बात करता है और उस सही चीज को करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। फिर वह यह नहीं सोचता है कि इससे किसी को अच्छा या बुरा भी लग सकता है। इस दौरान वह कई बार हदें पार कर जाता है।' यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed