{"_id":"5f154aa78ebc3e638f5668a9","slug":"kunal-khemu-talks-about-shooting-experience-inbetween-corona-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुणाल खेमू से समझिए कोरोना काल में एक्टिंग का दर्द, लोकेशन से लौटने के बाद जो होगा, वो ये होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुणाल खेमू से समझिए कोरोना काल में एक्टिंग का दर्द, लोकेशन से लौटने के बाद जो होगा, वो ये होगा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kunal khemu
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पटौदी के नवाब सैफ अली खान के बहनोई कुणाल खेमू इस समय नासिक में हैं और वहीं से अपनी अगली फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। कुणाल अपनी एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए सात दिन के शेड्यूल पर नासिक गए हुए हैं।
2 of 5
Kunal Khemu
- फोटो : social media
कुणाल ने बताया कि वह पूरे चार महीने बाद अपनी बिल्डिंग से 500 मीटर की ज्यादा दूरी से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा, 'हम सीरीज के एक जरूरी सीक्वेंस को फिल्माने के लिए आए हैं। भले ही हम शहर के ग्रीन जोन में शूटिंग कर रहे हैं लेकिन फिर भी हमारी कोशिश है कि शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी सावधानियों का ध्यान रखा जाए।'
3 of 5
kunal khemu
- फोटो : social media
कुणाल की यह वेब सीरीज मई के महीने में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण एक साथ सभी प्रोजेक्टों पर काम रुक गया था। जिसका शिकार कुणाल की यह वेब सीरीज भी हुई। कुणाल अपनी इस वेब सीरीज को फिर से शुरू करने को लेकर उत्साहित भी हैं, साथ ही वह आसपास की स्थिति को लेकर सावधान भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kunal Khemu, Soha Ali Khan
- फोटो : Instagram
इसके अलावा वह इस सात दिन की शूटिंग को खत्म करके अपने घर अपनी पत्नी सोहा अली खान और बेटी इनाया के पास लौटने के लिए भी बेताब है। साथ ही वह इन दोनों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित भी हैं। ऐसे में कुणाल शूटिंग करने के साथ ही साथ अपने परिवार की भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू
- फोटो : Social Media
कुणाल कहते हैं, 'जब मैं घर लौटूंगा तो खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखूंगा। हालांकि, सभी कास्ट और क्रू के सदस्यों को शूटिंग पर ले जाने से पहले उनका कोरोना परीक्षण करवाया गया था और शूटिंग खत्म होने के बाद भी उनका परीक्षण करवाया जाएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।