{"_id":"5cfdd451bdec2207334c5777","slug":"kunal-khemu-told-about-when-not-found-work-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटौदी खानदान के दामाद को फिल्मों में नहीं मिल रहे रोल, खाली वक्त में करना पड़ा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पटौदी खानदान के दामाद को फिल्मों में नहीं मिल रहे रोल, खाली वक्त में करना पड़ा ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kunal khemu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुणाल खेमू ने बतौर हीरो बॉलीवुड में आने से पहले चाइल्ड एक्टर के रूप में कई फिल्मों में काम किया है। हम हैं राही प्यार के, जख्म और राजा हिंदुस्तानी समेत उनके कई रोल को दर्शक आज भी याद करते हैं। कुणाल साल 2005 में मोहित सूरी की फिल्म कलयुग से मेन लीड के तौर पर पर्दे पर दिखाई दिए। कई फिल्में करने के बावजूद कुणाल बॉलीवुड में कम ही नजर आते हैं। अब उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है।
2 of 5
kunal khemu
- फोटो : file photo
वेब सीरीज में कुणाल एक इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपक तिजोरी, संदीपा धर और गोपाल सिंह जैसे एक्टर भी नजर आएंगे। बड़े पर्दे से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'कभी-कभी ऐसा होता है कि आप काम से दूर परिवार के साथ समय को एंजॉय करते हैं लेकिन जब ये गैप लंबा हो जाता है तो उसे एंजॉय नहीं कर पाते हैं।'
3 of 5
kunal khemu
- फोटो : file photo
कुणाल खेमू ने कहा कि 'मुझे लगता है कि इन चीजों को लेकर बहुत धैर्य की जरूरत होती है क्योंकि जल्दबाजी में ऐसा रोल सेलेक्ट कर लूं जो कामयाब ही ना हो तो उसका भी कोई फायदा नहीं है। ऐसे में सही ये है कि अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश में लगे रहें। अगर आप किसी फिल्म के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं तो उसके लिए उत्साहित होने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kunal Khemu
- फोटो : social media
कुणाल आगे कहते हैं कि 'अच्छे प्रोजेक्ट्स का मिलना इस पर भी निर्भर करता है कि आपकी पिछली फिल्म कितनी ज्यादा सफल हुई है क्योंकि उसके हिसाब से भी आपको रोल्स ऑफर होते हैं। ईमानदारी से कहूं तो इतना लंबा समय इंतजार करना परेशान करने वाला होता है। अच्छा काम नहीं मिलने पर मैंने केवल इसका इंतजार किया। '
विज्ञापन
5 of 5
kunal khemu
- फोटो : social media
बता दें कि कुणाल खेमू पटौदी खानदान के दामाद हैं। कुणाल ने साल 2015 में मंसूर अली खान की बेटी सोहा अली खान से शादी की थी। कुणाल और सोहा की पहली मुलाकात फिल्म ढूंढते रह जाओगे के सेट पर हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को और करीब से जानने के लिए लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया। अब दोनों की एक बेटी इनाया नौमी भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।