फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गोलमाल अगेन' के बाद इस एक्टर को फिर मिला बिग बजट का 'कलंक', डायरेक्टर ने की तारीफ

Tue, 01 May 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Kunal Khemu will seen in Varun Dhawan film Kalank
- फोटो :
'गोलमाल' सीरीज और 'ढोल' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर कुणाल खेमू जल्द ही वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है। पता हो कि आखिरी बार कुणाल खेमू रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आए थे। 
Kunal Khemu will seen in Varun Dhawan film Kalank
खबरों की मानें तो कुणाल खेमू अब वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन ने इसके लिए कुणाल खेमू से बहुत पहले ही बात कर ली थी। सूत्रों की मानें तो कुणाल खेमू ने फिल्म 'कलंक' के कुछ सीन शूट भी कर लिए हैं, जो अभिषेक वर्मन को काफी पसंद भी आए हैं। 
Kunal Khemu will seen in Varun Dhawan film Kalank
वहीं 'कलंक' के निर्देशक अभिषेक वर्मन ने कुणाल खेमू की तारीफ करते हुए कहा है- 'वह काफी टैलेंटेड हैं। कुणाल ने 'कलंक' के कुछ सीन शूट किए, वह मुझे काफी पसंद आए हैं।' वहीं कुणाल खेमू का मानना है कि 'कलंक' में काम करना उनके लिए बहुत ही खास बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Khemu will seen in Varun Dhawan film Kalank
आपको बता दें कि 'कलंक' में वरुण धवन और कुणाल खेमू के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'कलंक' 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर, साजिद नाडियावाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता तथा सह निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed