अभिनेता कुशल पंजाबी की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। कुशल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका शव बांद्रा स्थित घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से कुशल का सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। कुशल पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे। माना जा रहा है इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की। हालांकि खबरें ये भी है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी।
कुशल पंजाबी थे शादीशुदा जिंदगी में परेशान, बेटे के साथ विदेश में रह रही पत्नी चाहती थी तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, कुशल की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। साल 2015 में कुशल ने यूरोपियन एड्रे डल्हेन (Audrey Dolhen) से शादी की थी। गोवा में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों के एक बेटा कियान है। कुशल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 'कुछ समय से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ नहीं रह रहे थे। उनकी पत्नी बेटे को लेकर शंघाई चली गई थीं।'
कुशल के दोस्त ने आगे बताया कि 'कुशल अपने बेटे से मिलने के लिए पहुंचा लेकिन पत्नी के साथ उनकी नहीं बनीं। कुशल का प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छा नहीं चल रहा था। उनके पास काम की कमी थी। पहले तो लगा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा लेकिन कुशल भावुक रूप से टूट रहा था। वो एक बहुत भावुक इंसान था। शादी के बाद उसके स्वभाव में काफी बदलाव आ गया था।'
'ऐसा सुनने को आया था कि उसकी पत्नी तलाक लेना चाहती थी। इससे कुशल पूरी तरह टूट गया था। कुशल बेटे को अपने पास रखना चहता था। उसने अपने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इससे पता चलता है कि वो एक ईमानदार इंसान था।'
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख दुख व्यक्त किया है। करणवीर कुशल के बेहद करीबी दोस्त थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुशल की कई तस्वीरें शेयर की और लिखा- 'तुम्हारे निधन ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुझे पता है तुम जहां कहीं भी हो एक खुशहाल जगह पर हो। जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उसने मुझे हमेशा प्रेरित किया.... लेकिन मुझे क्या पता था।'
अभिनेता कुशल पंजाबी ने किया सुसाइड, सलमान-अक्षय के साथ किया है काम