{"_id":"62f8d2d1d9ba9d3d524091a1","slug":"laal-singh-chaddha-aamir-khan-film-day-1-day-2-day-3-box-office-collection-tamil-telugu-naga-chaitanya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: साउथ में भी नहीं चला आमिर की फिल्म का जादू, तमिल-तेलुगू में महज इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: साउथ में भी नहीं चला आमिर की फिल्म का जादू, तमिल-तेलुगू में महज इतना रहा कलेक्शन
Sun, 14 Aug 2022 04:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 14 Aug 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई गिरावट लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे बायकॉट ट्रेंड की वजह से फिल्म को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस बात का सबूत फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन है। आमतौर पर जबरदस्त ओपनिंग करने वाली आमिर की फिल्म ने रक्षाबंधन के दिन भी महज 12 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ दूसरे दिन और तीसरे दिन भी फिल्म के बिजनेस में लगातार गिरावट देखने को मिली। हिंदी पट्टी के साथ साउथ में भी फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। ऐसा समझा जा रहा था कि नागा चैतन्य की मौजूदगी से साउथ में यह फिल्म कमाल दिखा सकती है। लेकिन आमिर का दांव भी काम नहीं कर सका। हिंदी भाषी राज्यों के साथ साउथ में भी 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होती दिख रही है।
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज से पहले आमिर ने वह सब किया जो वह अपने फिल्म को हिट बनाने के लिए कर सकते थे। लेकिन अब तक उनका कोई भी प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है। दरअसल, हिंदी भाषी राज्यों में साउथ की फिल्मों का प्रदर्शन देखते हुए आमिर ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए साउथ सितारों की मदद मांगी था। उन्होंने सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले इस फिल्म के तेलुगू वर्जन की स्क्रीनिंग साउथ सितारों के लिए रखी थी। इतना ही नहीं अभिनेता ने एस एस राजामौली, चिरंजीवी और नागार्जुन से मिली सलाह मानते हुए फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव भी किए थे।
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, इतने जतन के बाद भी साउथ में यह फिल्म अपना जादू दिखाने में नाकामयाब नजर आ रही है। हिंदी के साथ ही तेलुगू और तमिल भाषा में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में विफल साबित हुई है। दक्षिण राज्यों की की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन कुल 0.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरी दिन आमिर खान की फिल्म ने मात्र 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही अगर तीसरे दिन की बात करें तो इस फिल्म के शनिवार को तेलुगू में 0.01 करोड़ और तमिल में 0.02 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं फिल्म का कलेक्शन...
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा की अब तक की कमाई
| दिन | कुल कलेक्शन | हिंदी | तमिल | तेलुगू |
| पहला दिन | 12 करोड़ रुपये | 11.9 करोड़ रुपये | 0.05 करोड़ रुपये | 0.05 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 7.44 करोड़ रुपये | 7.4 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 9 करोड़ रुपये | 8.97 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये | 0.01 करोड़ रुपये |