{"_id":"62de746b303ec1634f6151b1","slug":"laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-ask-chirajeevi-why-he-cast-salman-khan-on-his-film-godfather","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: इवेंट में आमिर ने पूछा- 'गॉडफादर' में मेरी जगह सलमान को क्यों लिया? हैरान कर देगा चिरंजीवी का जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: इवेंट में आमिर ने पूछा- 'गॉडफादर' में मेरी जगह सलमान को क्यों लिया? हैरान कर देगा चिरंजीवी का जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 25 Jul 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान-चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जल्द ही साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आने वाले हैं। इस बीच तेलुगू मेगास्टार ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने इस भूमिका के लिए आमिर खान की बजाय सलमान को चुना। चिरंजीवी ने हाल ही में हैदराबाद में आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' के तेलुगु ट्रेलर का लॉन्च किया। इवेंट के दौरान आमिर ने चिरंजीवी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बात की, हालांकि वे पिछले कुछ दशकों में केवल कुछ ही बार मिले हैं।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनने के उनके निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने के लिए चिरंजीवी को धन्यवाद देते हुए आमिर ने कहा कि अगर मौका मिलता है तो वह उनके किसी प्रोजेक्ट में जरूर काम करना चाहेंगे। इस दौरान आमिर ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि उन्होंने अपनी फिल्म गॉडफादर के रोल के लिए सलमान की जगह उनसे संपर्क क्यों नहीं किया?
3 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब देते हुए मेगास्टार ने खुलासा किया कि इस कैरेक्टर के लिए दिल और दिमाग वाले एक्टर की जरूरत नहीं बल्कि फिजिकैलिटी वाले शख्स की जरुरत थी इसलिए वह सलमान के पास गए। बता दें कि फिल्म गॉडफादर से सलमान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनका एक्सटेंडेड कैमियो होगा। सलमान के अलावा फिल्म में नयनतारा और सत्यदेव कंचाराना भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आमिर खान की बात करें तो वह लंबे समय बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म से पहले वह आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आए थे। शानदार ओपनिंग के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। फिलहाल आमिर अपनी अपकमिंग फिल्म को हिट बनाने के लिए इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह, नागा चैतन्य भी नजर आने वाले हैं। यह 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।