लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान सोमवार को लंबे समय बाद पब्लिक के सामने नजर आए। दरअसल, आमिर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां उनका लुक काफी अलग नजर आया। इस इवेंंट के दौरान एक चैट सेशन में आमिर खान ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बहुत सी बातें लोगों के साथ साझा कीं। इस बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें लगता है कि उन्हें एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लेना चाहिए।
Aamir Khan: लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, फैंस को बताई यह बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा, “जब मैं एक अभिनेता के रूप में एक फिल्म कर रहा होता हूं, तो मैं इसमें इतना खो जाता हूं कि मेरे जीवन में और कुछ नहीं होता। लाल सिंह चड्ढा के बाद मुझे चैंपियंस फिल्म करनी थी। यह एक अद्भुत पटकथा है, एक सुंदर कहानी है, और यह एक बहुत ही हृदयस्पर्शी और प्यारी फिल्म है। लेकिन मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं कि मुझे एक ब्रेक ले लेना चाहिए। मैं अपने परिवार, अपनी मां, अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।"
Emergency: कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' पर काम हुआ तेज, शूटिंग के लिए असम पहुंचीं अभिनेत्री
अभिनेता ने आगे बताया कि 35 वर्षों में पहली बार वह बतौर एक्टर ब्रेक लेने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'चैंपियन' को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। एक्टर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म चैंपियन होगी लेकिन इस फिल्म में वह प्रोड्यूसर के तौर पर सक्रिय रहेंगे। आमिर ने कहा कि जिस रोल को वह करने जा रहे थे उसके लिए अब वह दूसरे अभिनेता की तलाश करेंगे।
Yashoda Box Office Collection: 'यशोदा' की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, सोमवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़
गौरतलब है कि आमिर आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 58.73 करोड़ का ही कारोबार किया था।
Filmy Wrap: पाक का काला चिट्ठा खोलेंगे अदनान और महेश बाबू के पिता की हालत बिगड़ी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें