{"_id":"6300cdd1df7703189f544a23","slug":"laal-singh-chaddha-actress-kareena-kapoor-trolled-for-saying-she-helped-indian-railway-revenue-increase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब भारतीय रेलवे पर करीना कपूर ने कह दी ऐसी बात, लोग जमकर कर रहे ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब भारतीय रेलवे पर करीना कपूर ने कह दी ऐसी बात, लोग जमकर कर रहे ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर दिए बयान की वजह से अलोचना झेलने के बाद वह अब एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में करीना अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के लिए रितेश देशमुख के नए शो 'केस तो बनता है' शो में गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि ट्रोल्स को एक बार फिर उन पर तीखे हमले करने का मौका मिल गया।
2 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से हो रहीं ट्रोल
रितेश और वरुण शर्मा के इस शो में करीना से कई मुद्दो पर सवाल पूछे गए लेकिन जब उनसे जब वी मेट फिल्म से जुड़ा सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस किरदार की वजह से ही रेलवे की आमदनी में इजाफा हुआ है। शो के इस नए एपिसोड में उस समय की बात को याद करते हुए करीना ने कहा कि मेरे वजह से ही हैरेम पैंट्स की सेल और भारतीय रेलवे का रेवन्यू बढ़ा है।
3 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना का यह बयान सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस की इस बात पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हां यह पहली मूवी थी जिसकी शूटिंग ट्रेन में हुई थी। इससे पहले ट्रेन के बारे में तो किसी को पता ही नहीं था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अगर ऐसा है तो रेलवे को उन्हें रॉयल्टी देनी चाहिए।' वहीं एक अन्य यूजर ने लाफिंग इमोजी शेयर करते हुए एनसीबी को इसमें दखल देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने का लगातार अभियान चल रहा है। इससे फिल्म के कलेक्शन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आमिर करीना अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।