{"_id":"62ff74c3dec4f30ea9757ea8","slug":"laal-singh-chaddha-box-office-collection-vs-south-films-sita-ramam-karthikeya-2-breaking-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Films Vs LSC: साउथ की फिल्मों के आगे लागत भी नहीं निकाल पा रही आमिर की मूवी, इस हफ्ते होगा कमाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South Films Vs LSC: साउथ की फिल्मों के आगे लागत भी नहीं निकाल पा रही आमिर की मूवी, इस हफ्ते होगा कमाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 19 Aug 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा, सीता रामम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाल सिंह चड्ढा का रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। आमिर खान की फिल्म की दिन-ब-दिन कमाई लगातार गिरती जा रही है। हालात ये हैं कि लाल सिंह चड्ढा अपनी लागत निकालने में भी नाकामयाब साबित हो रही है। एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी फिल्म किसी तरह रेंग-रेंगकर 50 करोड़ के पार पहुंच पाई है। वहीं लाल सिंह चड्ढा के आगे छोटे बजट वाली फिल्में बेहतरीन कमाई कर रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं लाल सिंह चड्ढा के आगे किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद वापसी की थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस फिल्म के जरिए वह छा जाएंगे और ताबड़तोड़ कमाई करेंगे। लेकिन आमिर खान भी बॉलीवुड की साख बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। आमिर खान की इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने आठ दिनों के बाद कुल 52 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।
3 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
कार्तिकेय 2 लाल सिंह चड्ढा से दो दिन बाद रिलीज हुई थी। लेकिन फिर भी महज 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म एक हफ्ते में बढ़िया कारोबार कर रही है। कार्तिकेय 2 ने लाल सिंह चड्ढा को मुंह के बल पटक दिया है। 'कार्तिकेय 2' का कुल कलेक्शन 29.45 करोड़ रुपये हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो यह एक-दो दिन के अंदर फिल्म अपनी पूरी लागत निकाल लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीता रामम
- फोटो : insta
सीता रामम
सीता रामम ने दूसरे सप्ताह में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। 30 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म दो हफ्ते में 50 करोड़ रुपये ये ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सीता रामम अपनी लागत तो निकाल चुकी है। ऐसे में लाल सिंह चड्ढा से तो इस फिल्म ने बढ़िया कलेक्शन ही किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।