{"_id":"62f3d131b2db2f0dac0ca3bf","slug":"laal-singh-chaddha-box-office-prediction-aamir-khan-and-kareena-kapoor-film-day-1-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSC Box Office Prediction: एडवांस बुकिंग में आमिर ने अक्षय को पछाड़ा, ओपनिंग डे पर क्या होगा फिल्म का हश्न?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LSC Box Office Prediction: एडवांस बुकिंग में आमिर ने अक्षय को पछाड़ा, ओपनिंग डे पर क्या होगा फिल्म का हश्न?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 10 Aug 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर बहुत विरोध भी हुआ है। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'रक्षा बंधन' को भी पछाड़ दिया है। हालांकि लंबे समय से बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज का दंश झेल रहे बॉलीवुड को भी एक हिट की आस है। हालांकि ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी फिल्म कितनी सफल है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों में कमाई का गणित बदल चुका है। अब दर्शक कोई भी बिना किसी कहानी या फैक्ट के फिल्में देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक अदद हिट के लिए तरस रहा है। ऐसे में आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों से ही अब उम्मीदें हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा एडवांस बुकिंग के मामले में काफी आगे चल रही हैं।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडवांस बुकिंग में, 'लाल सिंह चड्ढा' के बुधवार सुबह तक तीन बड़े थिएटर्स, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 30,000 टिकट बिके हैं। वहीं पैन इंडिया टिकट बिक्री की बात करें तो फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक लगभग 57,000 टिकट बिके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' की बुकिंग पूरे देश में लगभग 1.10 लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये के आसपास है। ये फिल्म देशभर में करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म 15 से 17 करोड़ रुपये की कमाई सकती है। अगर ऐसा होता है तभी ये फिल्म अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से आगे निकल सकती है, नहीं तो आमिर खान के लिए बड़ी मुश्किल होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।