बॉलीवुड इंडस्ट्री ने दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों बॉलीवुड के कलाकार और इस इंडस्ट्री की नई फिल्में लोगों के निशाने पर हैं। जब भी कोई नई फिल्म रिलीज के लिए तैयार होती है, तो ट्विटर पर उसका खूब विरोध किया जाता है। कई बार फिल्म का सीन विवाद की वजह बन जाता है तो कभी कलाकारों के बयान ही उन्हें मुसीबत में डाल देते हैं। इन दिनों भी एक साथ दो फिल्मों का बायकॉट ट्विटर पर चल रहा है। लेकिन क्या इस बायकॉट का असर इनके कलेक्शन पर पड़ेगा? इस सवाल का जवाब साल 2022 में रिलीज हुई उन फिल्मों के कलेक्शन से जानते हैं, जिन्हें बायकॉट का सामना करना पड़ा था।
Boycott Films: बॉलीवुड के लिए बुरे कटे सात महीने, बायकॉट के बाद 2022 में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशेरा
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' का बज रिलीज से पहले काफी बना हुआ था। इस फिल्म में रणबीर कपूर की छवि एक्शन हीरो वाली दिखी, जिसे लोगों ने पसंद किया। फिल्म में संजय दत्त भी थे, जो निगेटिव किरदार में दिखे थे। लेकिन अभिनेता का लुक इस फिल्म को विवादों में लेकर आ गया था। संजय दत्त के लुक को लाल टीके से पूरा किया गया था और इसी वजह से लोगों ने फिल्म के मेकर्स पर हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
सम्राट पृथ्वीराज
'सम्राट पृथ्वीराज' साल 2022 की बिग बजट फिल्मों में से एक है, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। इस फिल्म के टाइटल से ही साफ है फिल्म की कहानी सम्राट पृथ्वीराज की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि, रिलीज से पहले इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बवाल हुआ था। पहले फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' था। हिंदू संगठनों ने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज के अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी 'गंगूबाई' की जिंदगी पर आधारित थी, जो एक समय पर कमाठीपुरा की क्वीन थीं। आलिया की यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई थी। फिल्म के खिलाफ कमाठीपुरा के स्थानिय लोगों ने आवाज उठाई थी। लोगों का आरोप था कि जिस तरह से कमाठीपुरा को फिल्म में दिखाया गया है वह गलत है। इससे उनके क्षेत्र की बदनामी हो रही है। हालांकि, विरोध का फिल्म पर कुछ खास असर नहीं हुआ। इस फिल्म ने 132.01 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इन दो फिल्मों का हो रहा है बायकॉट
बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों का बायकॉट हो रहा है। आमिर खान के एक पुराने बयान पर लोग अब भी भड़के हुए हैं। इसे अलावा, 'रक्षाबंधन' फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लों के कुछ पुराने ट्वीट की वजह से लोगों के निशाने पर है और इसी वजह से इन दोनों फिल्मों के खिलाफ लोग भड़के हुए हैं। अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर बायकॉट का क्या असर पड़ता है।