{"_id":"62937abcb0d4a731c927328b","slug":"laal-singh-chaddha-director-advait-chandan-instagram-post-on-aamir-khan-call-the-actor-mahapurush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: ट्रेलर रिलीज से पहले डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने आमिर खान के लिए लिखा पोस्ट, कहा- सर आप पुरुष नहीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: ट्रेलर रिलीज से पहले डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने आमिर खान के लिए लिखा पोस्ट, कहा- सर आप पुरुष नहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 29 May 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अद्वैत चंदन-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की घोषणा जब से हुई है सभी की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फैंस भी इस फिल्म की पहली झलक की राह लंबे समय से देख रहे हैं। मेकर्स ने फैंस की बेसब्री को देखते हुए अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया है। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आमिर खान की तारीफ में एक लंबा सा नोट शेयर किया है।
2 of 4
अद्वैत चंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तस्वीर शेयर करते हुए अद्वैत ने अपनी दिल की बात कही है। तस्वीर में आमिर खान को सेना की वर्दी में देखा जा सकता है। साथ ही इसमें अद्वैत भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक आदमी को एक मछली देकर उसे एक दिन खिलाया जा सकता है लेकिन अगर आप उसे मछली पकड़ना सिखाते हो तो उसे जिंदगी भर खिला सकते हो। आमिर सर ने मुझे मछली पकड़ना सिखाया और फिर उन्होंने मुझे मछली पकड़ने का जाल भी दिया और अब उन्होंने मुझे मछली पकड़ने की नाव दी है! समय-समय पर वह मुझे कुछ मुफ्त मछलियां भी देते थे। आज जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है तब मैं उनके लिए कृतज्ञता से भर गया हूं जिन्होंने मुझे मेरे बुरे समय में प्रोत्साहित किया।'
3 of 4
आमिर खान-अद्वैत चंदन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा, आप सबसे अच्छे हैं सर ...लॉर्ड ऑफ केटन, ग्रैंड चेस मास्टर, रूबिक्स क्यूब मास्टर, लाइफ गुरु, डायरेक्टर के असली अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक निर्देशक, सबसे तेज एडिटर और एक उदार निर्माता! सर, आप महान हो, स्वामी हो, अंतर्यामी हो... बल्कि मैं तो कहता हूं सर कि आप पुरुष ही नहीं... महापुरुष हो !!! महापुरुष….। धन्यवाद सर, मुझे आपको बहुत सारी मछलियां दी हैं। अद्वैत।'
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स स्टारर 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। इसे अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से आमिर ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।