फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Aamir Khan: बायकॉट ट्रेंड पर एकता कपूर ने दिया दो टूक बयान, कहा- नहीं हो सकता आमिर खान का...

Wed, 17 Aug 2022 09:04 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 17 Aug 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Ekta Kapoor Ekta Kapoor reacts to boycott trend said Khans are legends
एकता कपूर और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल बेहाल है। एक तरफ फिल्म, रिलीज के छह दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर अब भी 'बायकॉट आमिर खान', 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' और 'बायकॉट बॉलीवुड' का ट्रेंड जारी है। इसी बीच एकता कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Laal Singh Chaddha: Ekta Kapoor Ekta Kapoor reacts to boycott trend said Khans are legends
एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंडस्ट्री के तीनों खान..
बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए एकता ने कहा, "यह बहुत अजीब है कि हम उन लोगों का बहिष्कार कर रहे हैं जिन्होंने सबसे अच्छा बिजनेस दिया है। इंडस्ट्री के सभी खान (शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान), और विशेष रूप से आमिर खान लीजेंड हैं। हम उनका बहिष्कार नहीं कर सकते। आमिर खान का कभी बहिष्कार नहीं किया जा सकता।"

Laal Singh Chaddha: Ekta Kapoor Ekta Kapoor reacts to boycott trend said Khans are legends
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान ने कहा था...
फिल्म बहिष्कार के आह्वान का जवाब देते हुए, आमिर ने रिलीज से पहले कहा था, "अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Ekta Kapoor Ekta Kapoor reacts to boycott trend said Khans are legends
लाल सिंह चड्ढा का हो रहा विरोध - फोटो : अमर उजाला

रिलीज के बाद बढ़ीं मुश्किलें
बता दें कि फिल्म की रिलीज से दो साल पहले से ही सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' का बायकॉट करने का आह्वान किया जा रहा है। हालांकि, सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से आमिर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के एक वकील ने 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स (निर्माता) और कई अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 'भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के लिए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Ekta Kapoor Ekta Kapoor reacts to boycott trend said Khans are legends
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई लाल सिंह चड्ढा
लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अपने शुरुआती सप्ताहांत में फिल्म 50 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में पूरे 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो मेकर्स के लिए काफी खराब संकेत है। इस फिल्म ने मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed