फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म को केआरके ने बताया सबसे बड़ी फ्लॉप, लोग बोले- पिक्चर अभी बाकी है दोस्त

Wed, 17 Aug 2022 03:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 17 Aug 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Krk called Aamir Khan Film biggest disaster of Bollywood, users reacts on twitter
लाल सिंह चड्ढा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पिछले एक हफ्ते में काफी निराशाजनक रहा है। यह फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। इस बीच खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके लगातार आमिर खान और उनकी फिल्म पर तीखे हमले कर रहे हैं। केआरके हर दिन 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर कुछ न कुछ ऐसा ट्वीट जरूर कर देते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाते हैं।

Laal Singh Chaddha: Krk called Aamir Khan Film biggest disaster of Bollywood, users reacts on twitter
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीट कर साधा निशाना

केआरके ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से लाल सिंह चड्ढा पर निशाना साधते हुए लिखा, 'मंगलवार को फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने पूरे भारत में मात्र दो करोड़ रुपये कमाए। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है।'


 

Laal Singh Chaddha: Krk called Aamir Khan Film biggest disaster of Bollywood, users reacts on twitter
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

केआरके के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। लोग इस ट्वीट के रिप्लाई में आने वाली फिल्मों को बायकॉट करने की भी बात कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'अभी बहुत सी फिल्में पाइपलाइन में हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह तो बस ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है दोस्त।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे समझ में नहीं आ रहा है ओवर एक्टिंग की वजह से यह फिल्म फ्लॉप हुई है या फिर कहानी की वजह से...खैर अगली फिल्म के लिए शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Krk called Aamir Khan Film biggest disaster of Bollywood, users reacts on twitter
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा सात दिनों में 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी है। आमतौर पर आमिर की फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा महज 3 दिनों में ही पार कर लेती हैं लेकिन इस फिल्म की कमाई 100 करोड़ तक पहुंचने की भी उम्मीदें काफी कम लग रही हैं। फिल्म का इतना बुरा प्रदर्शन आमिर के लिए बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि उन्होंने चार साल बाद इस फिल्म से वापसी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed