सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhojpuri: पहले प्यार को आज भी नहीं भूल पाईं अक्षरा सिंह, आमिर खान के सामने भोजपुरी क्वीन ने खोले अपने राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha new song Phir Na Aisi Raat Aayegi Bhojpuri actress akshara singh reveal about his first and second love story
आमिर खान-अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बिग बॉस में आने के बाद आसमान छू रही है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह के गाने धमाल मचा रहे हैं और अब अक्षरा सिंह की मुलाकात बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान से हुई है। इस मौके पर आमिर खान ने अक्षरा से उनकी लव स्टोरी जानने की इच्छा जताई, जिस पर अभिनेत्री अपने बचपन के प्यार का खुलासा किया।    

Trending Videos
laal singh chaddha new song Phir Na Aisi Raat Aayegi Bhojpuri actress akshara singh reveal about his first and second love story
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

हाल ही में, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' रिलीज हुआ। इस गाने को लॉन्च करते हुए आमिर ने सोशल मीडिया स्टार्स से मुलाकात की। इस मौके पर अक्षरा सिंह को भी आमिर खान से मिलने का मौका मिला। आमिर ने अक्षरा सिंह से उनकी पर्सनल और लव लाइफ के बारे में पूछा। इस मुलाकात के दौरान आमिर खान ने अक्षरा से उनके पहले प्यार और पहले धोखे के बारे में सवाल किया। इस पर अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें पहला प्यार बचपन में हुआ था और वह बहुत क्यूट था। 

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha new song Phir Na Aisi Raat Aayegi Bhojpuri actress akshara singh reveal about his first and second love story
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara

अक्षरा सिंह आगे बताती हैं, 'बड़े होने के बाद जब प्यार हुआ था वो बहुत दर्दनाक था। जब ऐसा होता है तो दिमाग बंद हो जाता है। सारे रास्ते खत्म हो जाते हैं। मैं समझती हूं कि हर किसी की लाइफ में एक ऐसा समय जरूर आता है और अगर ऐसा नहीं होता तो आपको लाइफ की किक नहीं मिलती है।' अक्षरा सिंह ने अपने पहले प्यार को याद करते हुए कहा, 'मुझे स्कूल में पहला प्यार हुआ था और जिससे हुआ था वह इंसान क्लास 9 में था और तब मैं 7वीं में थी। नया-नया प्यार था और मुझे उसने सीधा शादी के लिए प्रपोज किया।'
 

laal singh chaddha new song Phir Na Aisi Raat Aayegi Bhojpuri actress akshara singh reveal about his first and second love story
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara

उन दिनों को याद करते हुए अक्षरा ने कहा, 'उसने हमारे बारे में अपने घर में भी बात कर ली थी और तब उसके घरवाले मेरे घर आए थे। उसने मुझे तब ही शादी करने के लिए कह दिया था। उस समय लड़के से पूछा भी गया था कि वह मुझे कैसे रखेगा। तब उसने कहा था कि मैं पेट्रोल पंप पर काम करूंगा। वह बहुत क्यूट था। मुझे एक साल बाद भी उसकी याद आती थी और तब मुझे लगा कि अब तो गया वह मेरे हाथ से। आज भी मैं उसे मिस करती हूं।'

विज्ञापन
laal singh chaddha new song Phir Na Aisi Raat Aayegi Bhojpuri actress akshara singh reveal about his first and second love story
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara

आखिर में दूसरे प्यार को लेकर अक्षरा सिंह ने बताया वो बहुत खराब था। मैं उन दिनों में कभी वापस नहीं जाना चाहती हूं। दूसरे प्यार के शुरुआती दिन काफी अच्छे थे। सब खूबसूरत लगता था। लेकिन उन दिनों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों के रिश्ते का अंत काफी बुरा हुआ था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब अभिनेत्री अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed