फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर फेल लेकिन ओटीटी पर फिल्म ने गाड़े झंडे, 13 देशों में टॉप 10 में हुई शामिल

Fri, 14 Oct 2022 11:07 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 14 Oct 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Laal singh chaddha trends on ott become number 2 global non English film Netflix
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की। फिल्म का अभिनेता ने जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन बायकॉट में फंस कर यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा दिया। 6 अक्तूबर की आधी रात इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, जिसके बाद से ही ओटीटी पर 'लाल सिंह चड्ढा' को जमकर प्यार मिल रहा है। मजेदार बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नॉन हिंदी भाषा में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Laal singh chaddha trends on ott become number 2 global non English film Netflix
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' को ओटीटी पर स्ट्रीम हुए अभी महज आठ दिन हुए हैं लेकिन इन चंद दिनों में ही इस फिल्म को गजब का रिस्पॉन्स मिला है। 'लाल सिंह चड्ढा' एक हफ्ते में भारत में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 फिल्म और नंबर 2 गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है। इस फिल्म को 6.63 मिलियन घंटे तक देखा गया है और दुनिया भर के 13 देशों में फिल्मों में शीर्ष 10 में शामिल है, जिसमें मॉरीशस, बांग्लादेश, सिंगापुर, ओमान, श्रीलंका, बहरीन, मलेशिया और यूएई शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता ने बेटी को दिखाया आइना, शालीन को फटकार लगाते हुए बोले- इसका तमाशा बना दिया 

Laal singh chaddha trends on ott become number 2 global non English film Netflix
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस हफ्ते की ग्लोबल नॉन इंग्लिश फिल्मों की सूची में चार भारतीय फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम भी शामिल है। वहीं, आमिर की फिल्म के अलावा, इसमें 'प्लान ए प्लान बी', 'रंगा रंगा वैभवंगा' और 'साकिनी डाकिनी' है, जो दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत रही है। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था और यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह, नागा चैतन्य अक्किनेनी और मानव विज लीड रोल में दिखे।

यह भी पढ़ें:- Double XL: शिखर धवन से पहले ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुके हैं ये क्रिकेटर्स, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh chaddha trends on ott become number 2 global non English film Netflix
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला पाई थी जादू
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे लगभग 180 करोड़ की लागत के साथ तैयार किया गया था। लेकिन आमिर खान के एक पुराने बयान की वजह से यह फिल्म विवादों में फंस गई। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जमकर बायकॉट हुआ। हालात यह थे कि लोग सड़कों पर भी इस फिल्म और आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे थे, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर दिखा। इस फिल्म का घरेलू कलेक्शन 100 करोड़ भी नहीं हो पाया। फिल्म ने लगभग 70 करोड़ की कमाई की थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed