फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback: जब लड़की के रिजेक्ट करने पर आमिर खान ने मुंडवा लिया था सिर, लोगों को लगा फिल्म की कर रहे हैं तैयारी

Tue, 31 May 2022 05:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 31 May 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: When Aamir Khan shaved his head after being rejected by a girl
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में वह करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने एक बार बताया था कि वह इंटेंस लवर रहे हैं और अपने इसी प्यार के चलते उन्होंने एक बार अपना सिर ही मुंडवा लिया था। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा किस्सा क्या है।

Laal Singh Chaddha: When Aamir Khan shaved his head after being rejected by a girl
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आमिर खान ने एक लड़की के रिजेक्ट करने पर अपना सिर मुंडवा लिया था। उन्होंने बताया था कि लोगों को उनका सिर मुंडवाना किसी फिल्म की तैयारी लगता था, लेकिन एक लड़की के मना कर देने पर यह उनकी बचकानी हरकत थी। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘बहुत से लोग समझते थे कि मैंने किसी फिल्म के लिए ऐसा किया है, जबकि मैंने किसी और वजह से ऐसा किया था। जिस लड़की से मैं प्यार करता था, मैंने उसे खो दिया था।’

Laal Singh Chaddha: When Aamir Khan shaved his head after being rejected by a girl
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर की इस हरकत से डायरेक्टर केतन मेहता भी शॉक हो गए थे। आमिर ने बताया, ‘एक दिन उस लड़की ने कहा कि वह मुझसे प्यार नहीं करती, तो मैंने अपना सिर मुंडवा दिया। यह बहुत ही बचकानी हरकत थी। एक दिन केतन मेहता ने मुझे बुलाया था, जब मैं पहुंचा तो वह शॉक हो गए और उन्होंने मुझसे पूछा कि आपके बाल कहां हैं?’  तब उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है मैं इंटेंस लवर हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: When Aamir Khan shaved his head after being rejected by a girl
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आमिर खान ने 1984 में 'होली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, वह चाइल्ड एक्टर के तौर पर 'यादों की बारात' और 'मदहोश' में भी नजर आए थे। अब आमिर खान जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ में एक सिख व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed