किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' बीते दिनों जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कमाई के मामले में जापान में फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में इसने शाहरुख खान की पठान और प्रभास की फिल्म सलार को पटखनी दे डाली है।
Laapataa Ladies Japan Box Office: जापान में लापता लेडीज का दबदबा, कमाई के मामले में पठान और सलार को पीछे छोड़ा
Laapataa Ladies Box Office: किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' जापान के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कमाई के मामले में इसने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में ताबड़तोड़ कमाई जारी
फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है। यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज हुई। हालांकि, सिनेमाघरों में इसे बहुत अधिक संख्या में दर्शक देखने नहीं पहुंचे, लेकिन ओटीटी रिलीज के बाद इसने तहलका मचा दिया। अब फिल्म बीते महीने जापान में रिलीज हुई और वहां भी ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह जापान में सबसे सफल हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
Pushpa 2 The Rule: फिल्म की रिलीज से पहले यूट्यूब पर बवाल काट रहा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, अब तक बटोरे इतने व्यूज
45 दिनों में इतनी हुई कमाई
जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एसएस राजामौली की 'आरआरआर' है। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म के 'नाटू नाटू' गाने को ऑस्कर मिल चुका है। अब इसके बाद 'लापता लेडीज' ने भी सफलता का झंडा बुलंद किया है। ऑस्कर में 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म' श्रेणी में नामांकित फिल्म ने 50 मिलियन येन कमाए हैं। यह 2.75 करोड़ रुपये से अधिक हैं। जापान में यह कमाई फिल्म ने 45 दिनों में की है।
CID 2: 'याद है वो केस जिसमें तुम...,' 'सीआईडी 2' के इंस्पेक्टर अभिजीत ने प्रशंसक के सवाल का दिया मजेदार जवाब
क्या तोड़ पाएगी बाहुबली का रिकॉर्ड?
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने जापान के बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 मिलियन येन का कारोबार किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की 'सलार' ने अपनी जापान रिलीज के दौरान 46 मिलियन येन कमाए। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'लापता लेडीज' 'बाहुलबली' को भी रेस में पीछे छोड़ सकती है।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बताया 'डिस्पैच' की शूटिंग के दौरान क्या थी चुनौती, कहा- सेट पर हो गए थे चोटिल
ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी है फिल्म
फिल्म लापता लेडीज की कहानी ट्रेन में बदली गई दो बहुओं की कहानी पर आधारित है। यह महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर बनी है। इसमें प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, छाया कदम और रवि किशन जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Pushpa 2 The Rule: फिल्म की रिलीज से पहले यूट्यूब पर बवाल काट रहा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, अब तक बटोरे इतने व्यूज