लेडी गागा का संस्कृत में लिखा गया मंत्र वायरल और कपिल ने ली PM मोदी संग सेल्फी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Pregnant and Rocking it!! 😍 #Babymoon @nataliediluccio
A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस खास मौके पर छोटे पर्दे के बड़े स्टार कपिल शर्मा भी पहुंचे। कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। कपिल ने फोटो के साथ ही कैप्शन लिखा है- 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आप से मिल कर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा। आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नयीं नयीं ऊँचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद।'
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आप से मिल कर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा। आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नयीं नयीं ऊँचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद 🙏 pic.twitter.com/u3KdYmmOWH
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) October 19, 2019
दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में आने से पहले रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा को डेट करते थे। हालांकि दोनों की अब शादी हो चुकी है। अब दोनों के रिश्तों में कड़वाहट नहीं है। हाल ही में रणवीर ने अनुष्का के लेटेस्ट फोटो पर तारीफभरा कमेंट किया है। रणवीर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए 'सुपर' लिखा।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। ऋषि कपूर अक्सर कुछ ऐसा ट्वीट कर देते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। अब ऋषि कपूर ने फिर से एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियों में है। उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार पर निशाना साधा है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीट किया- 'आज की स्थिति मुझे मेरे पिता की फिल्म 'श्री 420' की याद दिलाती है। 'धोखाधड़ी का धंधा'। वही हो रहा है आज? सहकारी समितियां और बैंक घोटाले. उन धोखेबाजों को पकड़ो। उन्हें सजा दो। सही लोगों को हक दो. सरकार कृपया सुनें।'
Today’s situation reminds me of my fathers film “Shree 420” made way back in 1950/1. “Racketeering”.Wo hi ho raha hai aaj? Co-Operative Societies and Banks scandal!!!! Get those cheats. Punish them. Give the right to the rightful! Please listen government.

कमेंट
कमेंट X