फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakadbaggha: कॉर्बेट नेशनल पार्क से दुर्लभ लकड़बग्घे का अपहरण, आवारा कुत्तों के दोस्त ने दांव पर लगाई अपनी जान

Mon, 17 Oct 2022 11:56 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 17 Oct 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
lakadbaggha film on Animal After 777 Charlie Kantara Cast Milind Soman Anshuman Jha Victor Mukherjee
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ और उसके बाद फिल्म ‘कांतारा’ में भी पालतू और वन्य पशुओं को लेकर फिल्म दर्शकों में दिखी उत्सुकता ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को एक बार फिर से जानवरों के विषयों वाली फिल्में बनाने का नया हौसला दिया है। ऐसी ही एक फिल्म ‘लकड़बग्घा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। विक्टर मुखर्जी निर्देशित ये फिल्म भारतीय अभयारण्यों से पशुओं की समुद्र के रास्ते होने वाली अंतर्राष्ट्रीय तस्करी की कहानी है और फिल्म में अभिनेता अंशुमन झा जानवरों के रक्षक का किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता वरुण धवन की एक फिल्म ‘भेड़िया’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

lakadbaggha film on Animal After 777 Charlie Kantara Cast Milind Soman Anshuman Jha Victor Mukherjee
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार को एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लकड़बग्घा’ का पहला पोस्टर जारी किया गया है। अंशुमन झा, ऋद्धि डोगरा, परेश पाहुजा और मिलिंद सोमन अभिनीत फिल्म का पहला लुक फिल्म के बारे में काफी कुछ संकेत दे रहा है। आलोक शर्मा लिखित और विक्टर मुखर्जी निर्देशित ये अपनी तरह की पहली एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें मुख्य किरदार जानवरों का रक्षक है। ऋद्धि डोगरा की ये डेब्यू फिल्म भी होगी।
जब एक शर्त की वजह से टूट गई मुमताज और शम्मी कपूर की शादी, एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था रिश्ता

lakadbaggha film on Animal After 777 Charlie Kantara Cast Milind Soman Anshuman Jha Victor Mukherjee
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘लकड़बग्घा’ की कहानी एक साधारण लड़के के बारे में है जो अवैध पशु व्यापार उद्योग के खिलाफ जंग छेड़ता है। गोद लिए हुए आवारा कुत्तों की रक्षा करने की कोशिश करते हुए फिल्म का नायक इस तथ्य का पता लगाता है कि कोलकाता बंदरगाह से एक अवैध पशु व्यापार काम करता है। इस बारे में और पता करने पर उसे सुराग मिलते हैं कि इन लोगों ने एक विलुप्तप्राय भारतीय धारीदार लकड़बग्घा का कॉर्बेट नेशनल पार्क से अपहरण कर लिया है।
पैपराजी को देख फिर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, यूजर्स बोले- पब्लिक ने इन्हें बड़ा बना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
lakadbaggha film on Animal After 777 Charlie Kantara Cast Milind Soman Anshuman Jha Victor Mukherjee
लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में जानवरों के रक्षक बने अभिनेता अंशुमन झा ने इस फिल्म के लिए इजरायली मार्शल आर्ट क्राव-मागा की खास ट्रेनिंग ली है। त्साही शेमेश उनके ट्रेनर रहे जिन्होंने मार्वल स्टूडियो की चर्चित सीरीज ‘फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर’ में भी काम किया है। अंशुमान कहते हैं, ‘जानवर और एक्शन फिल्में मेरे दो सबसे बड़े जुनून हैं। फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में एक समलैंगिक की भूमिका निभाने के बाद मैं कुछ एकदम नया करना चाहता था। यह एक स्ट्रीट फाइट एक्शन फिल्म है।’
पद्म श्री विजेता हैं अभिनेत्री सरिता जोशी, टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी छोड़ी अमिट छाप

विज्ञापन
lakadbaggha film on Animal After 777 Charlie Kantara Cast Milind Soman Anshuman Jha Victor Mukherjee
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और वेब सीरीज में वाहवाही लूटने वाली अभिनेत्री रिद्धि डोगरा इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। वह कहती हैं, ‘यह फिल्म जानवरों की दुर्दशा और उनके कल्याण पर आधारित है। फिल्म क दूसरी आकर्षक चीज थी एक्शन और जो किरदार मुझे निभाने को मिला। पहली फिल्म के लिए जिस तरह की कहानी मैं चाहती थी, फिल्म ‘लकड़बग्घा’ ठीक वैसी ही है।’
वो शिवम की ही जान हो सकती है जो खुदकी जान ले ले...वैशाली के दोस्त की इस पोस्ट ने किया हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed