फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी: जब पर्दे पर इन अभिनेत्रियों ने निभाया लक्ष्मी बाई का किरदार, खूब लूटी वाहवाही

Fri, 18 Jun 2021 10:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 18 Jun 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi Bai Punyatithi India warrior queen who fought the British Actress Who played  Rani Laxmi Bai Role
झांसी की रानी - फोटो : अमर उजाला

रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1828 को बनारस के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए रानी लक्ष्णी बाई ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि है। साहस और बहादुरी की मिसाल मनु ने मरते दम तक यही कहा 'मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी'। अरुण गोविल से लेकर कंगना रणौत तक सभी इस वीरांगना को याद कर रहे हैं। अरुण दोविल ने लिखा है- बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। 1857 स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि।



इन अभिनेत्रियों ने लूटी वाहवाही
लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व ने हर किसी को आकर्षित किया, फिर चाहे वो लेखक हों या फिल्मकार या नाटककार। बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक निर्देशकों ने उनकी वीरगाथा अपने अपने अंदाज में दिखाई है। कई अभिनेत्रियों ने रानी लक्ष्मी बाई के किरदार से खूब वाहवाही भी लूटी है।

Lakshmi Bai Punyatithi India warrior queen who fought the British Actress Who played  Rani Laxmi Bai Role
मणिकर्णिका - फोटो : सोशल मीडिया

मणिकर्णिका
सबसे पहले बात करते हैं कंगना रणौत की। कंगना ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 'बाहुबली' सीरीज के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म की कहानी लिखी थी। कंगना ने फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार बखूबी अदा किया। हालांकि इस फिल्म के साथ भी निर्माण के दौरान कई विवाद भी जुड़े रहे। 

Lakshmi Bai Punyatithi India warrior queen who fought the British Actress Who played  Rani Laxmi Bai Role
रानी लक्ष्मी बाई - फोटो : social media

झांसी की रानी
24 जनवरी 1953 को रानी लक्ष्मी बाई की पहली बायोपिक 'झांसी की रानी' रिलीज हुई थी, जो हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म मानी जाती है। इसका निर्माण और निर्देशन सोहराब मोदी ने किया था। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार सोहराब मोदी की पत्नी महताब ने निभाया था, जबकि वो खुद राजगुरु (राजकीय सलाहकार) के बेहद अहम रोल में थे। महताब के रोल को खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Bai Punyatithi India warrior queen who fought the British Actress Who played  Rani Laxmi Bai Role
झांसी की रानी - फोटो : Social Media

एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी
साल 2009 में शुरू हुए सीरियल एक वीर स्त्री की कहानी झांसी की रानी में सहरसा बिहार की रहने वाली उल्का गुप्ता ने 'झांसी की रानी' का किरदार अदा किया था। इसमें लक्ष्मी बाई के युवास्था का किरदार कृतिका सेंगर ने निभाया था।  अपने समय में यह धारावाहिक टीआरपी के मामले में सबसे बेहतरीन टीवी शोज में से एक रहा था।

विज्ञापन
Lakshmi Bai Punyatithi India warrior queen who fought the British Actress Who played  Rani Laxmi Bai Role
झांसी की रानी - फोटो : social media

झांसी की रानी
बाल वीर, देवों के देव महादेव और इंटरनेट वाला लव जैसे शोज करने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी’ सीरियल में रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाई थी। उनके रोल को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed