कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। अब उन्होंने इस फिल्म का नाम तय कर लिया है। इस फिल्म का नाम 'द ताशकंद फाइल्स' होगा।
तय हुआ लालबहादुर शास्त्री पर बनने वाली फिल्म का नाम, मौत के रहस्य से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती साथ नजर आएंगे। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े रहस्य पर बनने वाली फिल्म के लिए जरूरी है कि महान कलाकारों के साथ विश्वसनीयता से काम किया जाए।
विवेक ने ट्वीट किया है कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ताशकंद में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। यह हृदयाघात था या उन्हें जहर दिया गया था? 52 साल बाद भी आजाद भारत में गुप्त रखी गई इस बात का खुलासा नागरिकों, उनके परिजनों व समर्थकों के समक्ष नहीं हुआ है। कई साल के शोध के बाद वह यह फिल्म बनाने जा रहे हैं।
On this day, our 2nd PM Lal Bahadur Shashtri died mysteriously in Tashkent. Was it heart attack or poison? Even after 52 yrs, the truth of the biggest cover-up of free India has been denied to his family, followers, citizens. After years of research, I present #TheTashkentFiles pic.twitter.com/k53WBSrKk8
फिल्म के डायरेक्टर लाल बहादुर शास्त्री की मुख्य भूमिका के लिए एक मशहूर कलाकार का चुनाव करेंगे। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।