फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात में बैन हुई भंसाली की 'पद्मावत', CM विजय रुपाणी ने किया बड़ा ऐलान

Sat, 13 Jan 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
PADMAAVAT BAN IN GUJARAT CM VIJAY RUPANI TAKE THE DECISION

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी 2018 को रिलीज होनी है लेकिन अभी भी इस पर असमंजस बना हुआ है। वहीं अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि गुजरात में फिल्म 'पद्मावत' रिलीज नहीं की जाएगी। एएनआई के मुताबिक गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने 'पद्मावत' की रिलीज पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' को कुछ तब्दीलियां करने के बाद CBFC से रिलीज के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। 



पढ़ेंः 'पद्मावत विवाद': करणी सेना ने CBFC ऑफिस का किया घेराव, कहा- 'नाम बदलना काफी नहीं, बैन लगे'

PADMAAVAT BAN IN GUJARAT CM VIJAY RUPANI TAKE THE DECISION

फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो सकती है। एक तरफ जहां गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है वहीं दूसरी तरफ करणी सेना नहीं चाहती कि फिल्म को देश के किसी भी कोने में रिलीज किया जाए। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए देशभर में लगातार विरोध जारी है। लगातार कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह से फिल्म को रिलीज को रोका जा सके। 

PADMAAVAT BAN IN GUJARAT CM VIJAY RUPANI TAKE THE DECISION

हाल ही में करणी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि जो अपने इतिहास को सुरक्षित नहीं रख सकता वह देश को भी सुरक्षित नहीं रख सकता। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह कल्याणवत ने कहा है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जो अपने इतिहास को सुरक्षित नहीं रख सकते वह देश को भी सुरक्षित नहीं रख पाएंगे। 

पढ़ेंः हनीमून पर गई एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, हेलीकॉप्टर से बचानी पड़ी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
PADMAAVAT BAN IN GUJARAT CM VIJAY RUPANI TAKE THE DECISION

वहीं प्रवक्ता विजेंद्र सिंह के अनुसार पद्मावत भारत की बेइज्जती है। फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। अगर फिल्म रिलीज नहीं होती तो मात्र 200 करोड़ रुपए का नुकसान होगा लेकिन अगर फिल्म रिलीज होती है तो वर्षों से बनी इज्जत, आत्मा और देश का गर्व नष्ट हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed