फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शिकारा' देखकर भावुक हुए लाल कृष्ण आडवाणी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lal Krishna Advani gets emotional to watch Vidhu Vinod Chopra film Shikara
L K Advani - फोटो : Instagram

मशहूर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की बहुचर्चित फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। समीक्षकों और दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। फिल्म 'शिकारा' कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है जिन्होंने रातों-रात घाटी छोड़ दी थी। वहीं इस फिल्म को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भावुक हुए।

Lal Krishna Advani gets emotional to watch Vidhu Vinod Chopra film Shikara
LK Advani - फोटो : Instagram

इस फिल्म की हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की आंखे नम हो गईं। लाल कृष्ण आडवाणी के भावुक होने के वीडियो को खुद विधु विनोद चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी फिल्म शिकारा को देखने के बाद भावुक नजर आए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shri L K Advani at the special screening of #Shikara. We are so humbled and grateful for your blessings and your appreciation for the film Sir. #HumWapasAayenge #Shikara #ShikaraScreening #VidhuVinodChopra @foxstarhindi

A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms) on

Lal Krishna Advani gets emotional to watch Vidhu Vinod Chopra film Shikara
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : PTI

लाल कृष्ण आडवाणी के भावुक वीडियो को साझा करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने उनके लिए खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लाल कृष्ण आडवाणी ने देखी शिकारा। फिल्म के लिए आपकी प्रशंसा और आपके आशीर्वाद के लिए हम आभारी हैं।' वीडियो में दिखाया गया है कि शिकारा फिल्म देखने के बाद भावुक हुए लाल कृष्ण आडवाणी को विधु उन्हें दिलासा देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Krishna Advani gets emotional to watch Vidhu Vinod Chopra film Shikara
Shikara - फोटो : social media

गौरतलब है कि फिल्म 'शिकारा' 1989 के अंत और 1990 की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडित पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'शिकारा' में आदिल खान और सादिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार सिनेेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा हैं। 

पढ़ें: Shikara Review: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशकीय कौशल की कमजोर कड़ी बनी शिकारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed