{"_id":"62f5417675e2ad25ad24cd6f","slug":"lal-singh-chaddha-aamir-khan-film-won-t-allow-to-run-in-india-said-sanatan-rakshak-sena","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chadhha: 'लाल सिंह चड्ढा' का हो रहा विरोध, सनातन रक्षक सेना ने कहा- भारत में नहीं चलने देंगे फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chadhha: 'लाल सिंह चड्ढा' का हो रहा विरोध, सनातन रक्षक सेना ने कहा- भारत में नहीं चलने देंगे फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:21 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रक्षाबंधन के खास मौके पर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हो गई है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से इसको जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बायकॉट 'लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड करने में जुटे हुए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। बहुत से दर्शक फिल्म देखने जा रहे हैं, तो वहीं अभी भी कई लोग इसके विरोध में हैं। सिर्फ इतना ही नहीं 'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग को भी की जगह रोकने की कोशिश की गई थी।
Trending Videos
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में लाल सिंह चड्ढा को लेकर नया अपडेट सामने आया है कि हिंदू आउटफिट सनातन रक्षक सेना के सदस्य उत्तर प्रदेश में भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। वह इस फिल्म पर पूरी तरीके से बैन लगने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस संगठन ने फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आमिर खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश के भेलूपुर में आईपी विजया मॉल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नाराज हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि वह आमिर खान की फिल्म को यहां नहीं चलने देंगे। खासतौर से इस सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह और इसके उपाध्यक्ष अरुण पांडे ने दावा किया कि आमिर खा सनातन धर्म के खिलाफ थे और उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि हम आमिर खान की फिल्म नहीं चलने देंगे और घर-घर जाकर लोगों से इसके विरोध की बात कहेंगे। इसके साथ ही हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी रिक्वेस्ट करेंगे कि फिल्म को बैन किया जाए।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये एक हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म को छह बार ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। वहीं लाल सिंह चड्ढा को बनाने में आमिर खान ने भी काफी मेहनत की है। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।