{"_id":"62d058e152df065f046e977b","slug":"lalit-modi-tweet-for-sushmita-sen-to-reply-his-sms-is-going-viral-on-social-media-user-said-it-all-started-from-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen-Lalit Modi: 2013 में ट्वीट कर ललित ने मांगा था सुष्मिता से जवाब, यूजर्स बोले- तो यहां से हुई शुरुआत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen-Lalit Modi: 2013 में ट्वीट कर ललित ने मांगा था सुष्मिता से जवाब, यूजर्स बोले- तो यहां से हुई शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष और बिजनेसमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर बताया है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। दोनों की रिलेशनशिप की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ललित मोदी का 2013 का एक ट्वीट वायरल होने लगा है, जिसमें वह अभिनेत्री को टैग कर अपने मैसेज का रिप्लाई देने का बात कर रहे हैं। अब लोग इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
2 of 4
सुष्मिता सेन, ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, ट्विटर पर ललित मोदी के 2013 के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में ललित सुष्मिता को टैग कर कह रहे हैं कि मेरे एसएमएस का जवाब दें। एक ट्विटर यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'यह सब यही से शुरू हुआ था', तो दूसरे ने लिखा, 'उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए।' वहीं, एक अन्य ने कहा कि ललित मोदी का कभी हार न मानना काबिले तारीफ है। वहीं, एक ने तो कह दिया कि ये देखकर मैं पागल हो गया हूं।
3 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने ट्विटर पर सुष्मिता सेन के साथ बहुत सी तस्वीरें साझा करके अभिनेत्री को अपनी अर्धांगिनी बताया था। ललित मोदी के ट्वीट से पहले जहां ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली है, तो वहीं उन्होंने दूसरा ट्वीट कर इस बात को साफ कर दिया था कि दोनों अभी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित ने कहा कि अब उनका नया जीवन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन
- फोटो : फाइल
गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले ही सुष्मिता सेन ने मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप की घोषणा की थी। हालांकि अभी भी दोनों एक अच्छा बंधन साझा करते हैं। दोनों को ब्रेकअप के बाद भी साथ देखा जाता है। वहीं, ललित मोदी ने 1991 में मीनल मोदी से शादी की थी। कैंसर के चलते मीनल मोदी का 2008 में निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।