'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी स्टेडियम में किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे, पीयूष गोयल समेत कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। पीएम मोदी भी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने मुंबई के शिवाजी स्टेडियम पहुंचे थे। लता जी सिर्फ एक गायिका नहीं हैं, वो हर हिंदुस्तानी के रोजमर्रा के जीने का हिस्सा बन चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
{"_id":"61ffc4457b83840c6e3621bb","slug":"lata-mangeshkar-20-lesser-known-facts-about-bharat-ratna-lata-ji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के बारे में पढ़िए ये 20 दिलचस्प बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के बारे में पढ़िए ये 20 दिलचस्प बातें
Sun, 06 Feb 2022 09:26 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
- मराठी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर जन्मीं लता मंगेशकर बचपन से ही संगीत और अभिनय की दुनिया से परिचित थीं। उनके बचपन का नाम हेमा था। लेकिन बाद में उन्हें लता नाम दिया गया।
- पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर ने 13 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। साल 1942 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली लता जी ने अपने लंबे करियर में 30,000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी।
मुगल होटल की लॉबी में रखे झूले पर बैठीं लता मंगेशकर
- फोटो : सौजन्य- स्पीड कलर लैब
- दिलीप कुमार लता मंगेशकर को अपनी बहन मानते थे। लेकिन खास रिश्ता होने के बाद भी लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के बीच अनबन हो गई। जिसकी वजह से दोनों ने 13 साल तक बात नहीं की थी।
- अपनी मीठी आवाज से लोगों पर जादू करने वालीं लता मंगेशकर के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। लता जी को खाने में धीमा जहर दिया गया था, जिसकी वजह से उनका 3 महीने तक बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लता मंगेशकर के बचपन की तस्वीर अपने परिवार के साथ
- फोटो : insta-filmhistorypics
- सुरों की रानी लता मंगेशकर को उनकी पतली आवाज के कारण नापसंद किया गया था। अपने करियर के शुरुआती दौर में कई लोगों ने लता जी को उनकी आवाज के लिए रिजेक्ट कर दिया था।
- अपने गीत ऐ मेरे वतन के लोगों से पंडित नेहरू को रुलाने वालीं लता जी ने से पहले इस गीत को गाने से मना कर दिया था। बाद में इस गाने के लेखक कवि प्रदीप ने लता जी को इसे गाने के लिए राजी किया था।
विज्ञापन
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि
- फोटो : Twitter @annamalai_k
- पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर कदम रखा। इसी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ने पड़ी। घर की जिम्मेदारियां निभाने की वजह से ही शादी नहीं कर पाईं।
- डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। लेकिन राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वे किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। इसी वजह से उनका मिलन हो पाया।