{"_id":"5d6e4c048ebc3e93a9531075","slug":"lata-mangeshkar-advice-to-ranu-maria-mondal-about-singing-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर ने रानू मंडल को दी बड़ी नसीहत, कहा- 'गायकी में मेरी परछाई न बनो, ऑरिजिनल रहो वरना...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लता मंगेशकर ने रानू मंडल को दी बड़ी नसीहत, कहा- 'गायकी में मेरी परछाई न बनो, ऑरिजिनल रहो वरना...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानू मंडल और लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रानू मंडल गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। इसके बाद से रानू से किस्मत ही बदल गई और रानू ने हिमेश रेशमिया के लिए भी एक गाना रिकॉर्ड किया। लेकिन अब उस सिंगर ने रानू को एक नसीहत दी है जिनका गाना उन्होंने गाया था। दरअसल रानू को खुद लता मंगेशकर ने एक बड़ी नसीहत दी है।
2 of 5
रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
'एक प्यार का नगमा' गाना गाकर सोशल मीडिय पर फेमस हुईं रानू मंडल हिमेश रेशमिया के लिए एक से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि कई और बड़े ऑफर्स भी उनके पास हैं। सफलता का स्वाद चख रहीं रानू पर लता मंगेशकर ने रिएक्ट किया है।
3 of 5
lata mangeshkar
एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने रानू मंडल के बारे में बात करते हुए कहा- अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं। लेकिन मेरे मुताबिक नकल करने से आपको लंबे वक्त तक सफलता नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lata mangeshkar
इसके आगे लता कहती हैं- 'किशोर दा, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और मुकेश के गाने गाकर आकांक्षी गायकों को कुछ समय के लिए अटेंशन मिलती है लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं रहता है।' वहीं आगे म्यूजिक शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में भी लता ने कहा- 'कई बच्चे मेरे गाने बहुत ही खूबसूरती से गाते हैं लेकिन कितनों को उनकी पहली सफलता के बाद याद रखा गया होगा। मैं सिर्फ सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल को जानती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : YouTube
इंटरव्यू में लता ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा- सभी सिंगर्स के एवरग्रीन गाने गाओ लेकिन खुद की भी तलाश जरूर करो। गायक को अपना गाना ढूंढ़ना चाहिए। लता जी ने अपनी बहन आशा भोसले का उदाहरण देते हुए कहा- अगर आशा अपने स्टइल में गाने की जिद नहीं करती तो वह मेरी परछाई बनकर रह जाती है। वह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि व्यक्ति की प्रतिभा उसे कितनी दूर तक ले जा सकती है। इसलिए कहती हूं - ऑरिजिनल रहो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।