{"_id":"5d6f4a6c8ebc3e01495082ed","slug":"salman-khan-dance-with-swara-bhasker-and-daisy-shah-at-ganesh-visarjan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणपति विसर्जन में मुंह में टोपी दबा जमकर नाचे सलमान खान, शेरा ने उतारी गणपति की आरती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गणपति विसर्जन में मुंह में टोपी दबा जमकर नाचे सलमान खान, शेरा ने उतारी गणपति की आरती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर सोमवार को गणपति का स्वागत धूम-धाम से किया गया था । इस मौके पर पूरा परिवार साथ नजर आया । डेढ़ दिन के बाद अर्पिता ने गणपति का विर्सनज किया। बारिश के बीच पूरे खान परिवार की गणपति के लिए श्रद्धा नजर आई । इस बीच सलमान खान को ढोल पर नाचते हुए भी देखा गया ।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान के साथ स्वरा भास्कर और डेजी शाह भी झूमती नजर आईं । सलमान खान तो मुंह में टोपी दबाकर नाचते दिखे । सलमान खान का नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । बप्पा की विदाई से पहले खान परिवार ने आरती की ।
गणपति पंडाल में हेलन, सोहेल खान, अरबाज खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, डेजी शाह, स्वरा भास्कर, अतुल अग्निहोत्री और शेरा आरती करते नजर आए। वहीं नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के साथ सलमान खान के गणपति महोत्सव में पहुंचीं । दोनों ने बप्पा की आरती उतार आशीर्वाद लिया ।
डांस करते हुए सलमान खान का ये वीडियो उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है । बता दें कि बॉलीवुड में इस बार सलमान खान से लेकर नील नितिन मुकेश, शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और संजय दत्त जैसे कई सितारे गणपति बप्पा को अपने घर में लेकर आए हैं और बड़े ही धूमधाम से उनकी सेवा कर रहे हैं ।
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही है । गणेशोत्सव के लिए सलमान शूटिंग छोड़ मुंबई वापस लौट आए। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान स्टारर ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी है । इस फिल्म में साउथ के स्टार किच्चा सुदीप विलेन की भूमिका निभाएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।