सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर आज अपना 88वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके संगीत से जुड़े किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। आज हम आपको लता जी की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बेहद रोचक किस्से बताने जा रहे हैं। लता जी के फैंस के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की।
इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात का राज बहुत गहरा है। सीधी-सादी और भोली-भाली लता को भी कभी किसी से प्यार हुआ था। लेकिन लता की ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर वो कौन था जिसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर दिल दे बैठी थीं।
पढ़ें- 4 साल से अमीषा को नहीं मिली कोई फिल्म, लेकिन शौक इतने महंगे कि जान होश उड़ जाएं
टीओआई में छपी खबर की मानें तो सुरों की महारानी लता मंगेशकर को एक महाराजा से प्यार हुआ था। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। अगर लता की मोहब्बत मुकम्मल हो जाती तो वो एक राज्य की महारानी बन जातीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
पढ़ें- ढिंचैक पूजा के अलावा ये होंगे बिग बॉस 11 के दमदार कंटेस्टेंट, शो लॉन्च के बाद लीक हुई लिस्ट
कभी स्कूल ना जाने वाली लता ने अपनी जिंदगी से ही कई सबक सीखे। अपने भाई-बहनों को कभी पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। लता दी का कहना था कि उनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। भले ही लता जी अपनी जुबां से कुछ ना कहें लेकिन इस राज के पीछे की सच्चाई कुछ और है। वो है उनका लव अफेयर।
पढ़ें- B'Day Spl: लता मंगेशकर ने हजार से ज्यादा फिल्मों में दी आवाज, बनीं स्वर कोकिला
बचपन में कुंदनलाल सहगल की फिल्म चंडीदास देखकर लता जी कहती थीं कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेंगी। लेकिन बड़े होने पर उनका दिल इस माहाराजा पर आ गया। आइए जानते हैं आखिर लता जी को किस महाराजा से प्यार हुआ था और उनकी शादी क्यों नहीं पाई। हालांकि लता ने खुद कभी नहीं कहा लेकिन कई जानकारों ने इस संबंध में अपनी जुबान खोली थी।